निर्जल उपवास रख कर मनाया करवा चौथ का त्यौहार
चलनी में चांद के दर्शन कर विधि पूर्वक किया पूजन
बुधनी:बुधनी आज नगर में अनेक स्थानों पर मंदिरों मैं सामूहिक रूप से एवं घरों मे करवा चौथ का पूजन विधि विधान से किया गया आज सुबह से ही मात् शक्तियों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखकर सुबह से ही पूजन की थाली सजा कर, श्रृंगार कर नए वस्त्र पहन कर अपने घरों में एवं सामूहिक रूप से होने वाली करवा चौथ पूजन में पूजन स्थल पर पहुंच कर करवा चौथ का पूजन किया एवं ब्राह्मण मुखारविंद से कथा का श्रवण किया एवं आरती के पश्चात अपने अपने घरों में चांद निकलने का इंतजार करती रहे महिलाएं चांद निकलने के बाद चांद का दर्शन एवं पूजन कर पति ने अपनी पत्नी को जल पिलाकर व्रत को पूरा किया पत्नी ने आज अपने पति का पूजन किया और भगवान से लंबी आयु की प्रार्थना की कि हमारा पति स्वस्थ रहें मस्त रहें और लंबी आयु हो पूजन करने वाली महिलाओं में श्रीमती कंचन शर्मा श्रीमती विद्या विश्वकर्मा सुजाता विश्वकर्मा सीमा शर्मा शर्मा पूजा शर्मा विमला वर्मा लता यादव सरोज मेहरा मनीषा परते साधना शर्मा प्रीति माझी राधा शर्मा
