August 3, 2026

सीहोर पुलिस ने 10 हजार रूपये के ईनामी उद्घघोषित फरार आरोपी हेमराज मीना ( सरपंच ) को किया गिरफ्तार

0
img_3619

पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश कुमार गर्ग एवम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीहोर सुश्री अर्चना अहीर के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अहमदपुर उनि शैलेन्द्र सिंह तोमर ने 10 हजार रूपये के उद्घघोषित फरार आरोपी ( सरपंच ) हेसराज मीना को गिरफ्तार किया
घटना क्रमः-
दिनांक 27/08/2022 को फरियादिया अनीता मीना ने रिपोर्ट किया मैं और मेरे पिता जी निजि काम से सीहोर जा रहे थे तभी सतौनिया गांव से पहले मेरे गांव का गोलू मीणा एवं उसके साथी हमारी एक्टिवा के पास आकर मुझे चलती गाडी से खिंचा जिससे मैं गिर गयी और हमारे रास्ता रोककर गाडी लगाकर मेरे से दो लाख रूपये की मांग पैसे नही दिये तो तुझे उठा ले जाउंगा । फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूध्द विभिन्न धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
घटना को अन्जाम देने के बाद से आरोपी हेमराज मीना( सरपंच ) फरार था . अपराध की गंभीरता के तहत पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने जन सहयोग एव आरोपी की गिरफ्तारी के लिये 10000 हजार रूपये ईनाम उदघोषणा की थी । दिनांक 11/10/22 को पुलिस टीम ने उद्घघोषित फरार आरोपी हेमराज मीना को उसके ससुराल हिरानाखेडी थाना शुजालपुर से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की ।

सराहनीय भूमिका – उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्रसिंह तोमर , उनि निधि रघुवंशी थाना दोराहा , प्रआर योगेश भावसार सायबर सेल म.आर 316 ज्योती मेहर , आर. उमेश वर्मा थाना दोराहा , , आर 694 वीरेन्द्र सिह, आर 533 फरीद खान की सराहनीय भूमिका रही

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!