ख़राब 20 लीटर गरम तेल नष्ट किया गया, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
सीहोर
सीहोर.मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत संभागीय चलित प्रयोगशाल द्वारा आज दिनांक 13/10/22 को अभिहित अधिकारी सुधीर डेहरिया के आदेशानुसार चलित मोबाइल लैब अनुविभागीय अधिकारी आष्टा अनुभाग के नेतृत्व में चलित प्रयोगशाला मोबाइल लैब से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुणेश कुमार पटेल एवम केमिस्ट बिजेंद्र कुमार के माध्यम से आष्टा के खाद्य प्रतिष्ठान न्यू महावीर रेस्टोरेंट , ठाकुर रेस्टोरेंट ,जय मां रेस्टोरेंट , राजपूत रेस्टोरेंट , भारत मसाला ,बाबा मसाला चक्की ,मेवाडा रेस्टोरेंट , से सर्विलेंस नमूने कड़ाई का गरम तेल , मिठाई बर्फी, जलेबी, समोसा कचोरी , पिस्ता बर्फी ,नमकीन सेव ,चटनी , गुलाब जामुन, पानी पाउच , बर्फी रंग मिठाई, कलर फूड , मावा पेड़ा, मिर्ची, धनिया , हल्दी , कुल सर्विलेंस नमूने 51 लेकर चलित प्रयोगशाला मोबाइल लैब से जांच कर आम जन को मिलावट पहचानने के आसन तरीके से जागरूक कर खाद्य कर्ताओ को साफ सफाई के मौके पर निर्देश दिए गए हैं एवम खराब गरम तेल 20लीटर मौके पर विनष्टिकरण करवाया।
