August 3, 2026

सीहोर पुलिस ने की आपरेशन प्रहार के तहत नशा कारोबारियो के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही

0

गौरतलब है कि प्रदेश में नशामुक्ति के लिये निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन एव पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नशा माफियाओं एव अवैध शराब कारोबारियो के विरुद्ध सीहोर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिक्षक मयंक अवस्थी के दिशा निर्देशन मे सम्पुर्ण जिले मे नशा माफियाओं एव अवैध शराब कारोबारियो के विरूध्द विशेष मुहिम के तहत निरंतर वैधानिक एव प्रभावी कार्यवाही जारी है ।

आज विभिन्न थानो द्वारा अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त 24 आरोपियो के विरूध्द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर कुल 104 लीटर कीमती करिबन 31000 रूपये की अवैध शराब जप्त की गई। जिले मे अवैध शराबखोरी एव नशा माफियाओ क विरूध्द यह कार्यवाही सीहोर पुलिस द्वारा निरन्तर जारी रहेगी।

थाना नसरूल्लागंज पुलिस ने चैकिग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वाले कुल 02 व्यक्तियो के विरूध्द COPTA एक्ट के प्रकरण दर्ज किये । थाना शाहगंज ने सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वाले कुल 03 व्यक्तियो के विरूध्द प्रकरण दर्ज किये जिले मे धूम्रपान निषेध अधिनियम में 05 व्यक्तियो के विरूध्द प्रकरण दर्ज किये गये । अवैध मादक पदार्थों की चेकिंग के लिये 44 स्थान और अवैध शराब पीने-पिलाने वाले 56 स्थानों पर सीहोर पुलिस द्वारा दबिश दी गई। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले कुल 12 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम मे प्रकरण दर्ज किये गये हैं।

एसडीएम सीहोर और CSP सीहोर के सयुक्त नेतृत्व में कोतवाली थाना क्षेत्र मे अनैक स्थानो पर दबिश एव चैकिग की गई। जिसमें इंग्लिशपुरा और चाणक्यपुरी स्थित कैफै की जाँच की गई इंग्लिशपुरा स्थित गुर्जर कैफे एव साई प्रोटीन चाणक्यपुरी स्थित उड़ी बाबा में केबिन मिले जिसमें बालिग लड़के लड़कीया बैठे मिले जिन्हें नशे से दुर रहने की समझाइश दी गई । गुर्जर कैफै को अवैध पाए जाने पर नगरपालिका प्रशासन एव पुलिस प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया शेष दोनो कैफे के कागज और लाइसेंस की नगरपालिका और राजस्व विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

जिले के मुख्य मार्गो चोराहो पर यातायात पुलिस एव थानो द्वारा चेकिग पाईन्ट लगा कर चेकिग की गई। जिसमे यातायात नियमो का पालन ने करने वाले एव शराब पीकर वाहन चलाने वाले 126 आरोपियों के विरूध्द प्रकरण दर्ज कर करिबन 39000 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई ।
—000—

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!