August 3, 2026

उत्कृष्ट कार्य करने पर बीएलओ को किया सम्मानित

0


सीहोर। अनुविभागीय अधिकारी के बैठक हाल में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गत दिनों से मतदाता सूची से आधार कार्ड सीडिंग का कार्य विधानसभा 159 सीहोर के सभी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर आधार एकत्रित कर आधार सीडिंग का कार्य कर रहे थे। माह अगस्त में ही 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ साथियों को नरेन्द्र बाबू यादव तहसीलदार सीहोर और नायव तहसीलदार पूर्णिमा शर्मा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया सम्मानित बीएलओ मालती यादव, लोकेश तिवारी, हेमराज बामनिया, तारा सिंह मारन, सुरेश कुमार मालवीय, जगदीश वर्मा, रघुनन्दन चौधरी, राजपाल गिरोठिया, राकेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद पाटिल, मुलचन्द्र साहू, मंजू मल्होत्रा आदि बीएलओ को सम्मानित किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!