August 3, 2026

आज मिशन माटी दीप के तहत 5100 दीपों से जगमग होगा मनकामेश्वर महदेव मंदिर में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में

0
img_5899


सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी दीपावली के पावन अवसर पर देश की मिट्टी के दीपों से पर्व मनाए जाने के लिए प्रजापति समाज के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। इसके अलावा शहर के एक दर्जन से अधिक मंदिरों में समाज के द्वारा 50-50 मिट्टी के दीपों को वितरण भी किया जाएगा।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मिशन माटी दीप के तहत दीपावली पर मिट्टी से बने दीपों का उपयोग और हिन्दुओं को जागृत करने के लिए प्रजापति समाज ने मनकामेश्वर मंदिर में 5100 दीपों को एक साथ प्रज्जवलित करेगा। आयोजन बुधवार को रात्रि सात से 9 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए शहर के बस स्टैंड पर आयोजन समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस मौके पर समिति के द्वारा निर्णय लिया गया है कि समाज के द्वारा लगातार पांच सालों से मिशन माटी दीप अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो सालों में मात्र सांकेतिक रूप से आयोजन किया गया था, लेकिन इस साल आस्था और उत्साह के साथ अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा, विशेष अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय आदि मौजूद रहेंगे।
प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष विष्णु सम्राट प्रजापति ने बताया कि जिंदगी रोज आधुनिक होती है और रोज बदलती जाती है। यही वजह है कि हम अपनी कला, संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। अपनी संस्कृति और विरासत की उपेक्षा करना एक तरह की आधुनिकता बन गई है। आधुनिकता का असर दीपावली जैसे पर्वो पर भी पड़ा और वह रिवायतों से दूर होती जा रही है। यही वजह है कि मिट्टी के दीपों की जगह बिजली के बल्बों और मोमबत्तियों और चायना से निर्मित अन्य वस्तुओं ने ली है। इसे रोकने के लिए प्रजापति समाज की अनूठी पहल की जा रही है। इस पहल के तहत शहर के तहसील चौराहा स्थित प्राचीन मनकमेश्वर महादेव मंदिर में 5100 मिट्टी के दीपों से प्रज्जवलित किया जाएगा। कार्यक्रम मिशन माटी दीप के आयोजन में ग्रामीण अध्यक्ष अनिल प्रजापति, विवेक श्रीवास्तव, मनोज दीक्षित मामा, सुदीप सम्राट, दीपक, सुनील पंडित, कल्लू पटेल, आकाश, सुनील प्रजापति, प्रकाश प्रजाति, प्रेम प्रजापति, रमेश उस्ताद, राकेश पटेल, गब्बर प्रजापति, कैलाश प्रजापति, चिमन, प्रकाश, पूनमचंद, मदन लाल, बल्लू, योगेश, रतिराम और गणेश आदि शामिल हैं।
0000000000000000

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!