मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास पर कोविड 19 महामारी से हुए अनाथ बच्चो के साथ मनाई दीपावली
आज मुख्यमंत्री निवास में कोविड-19 महामारी से अनाथ हुए बच्चे एवं मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के बच्चों के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दीपावली मनाई गई माननीय मुख्यमंत्री जी सीहोर जिले के बाल आशीर्वाद योजना के बच्चों के साथ भोजन किया एवं उनके साथ दीप प्रज्वलन किया सीहोर जिले के बच्चों से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चर्चा की गई एवं उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए कलेक्टर महोदय एवं अपर कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में सीहोर जिले से 25 बाल हितग्राहियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के निवास पर दीप उत्सव में भाग लिया।


