जनसेवा अभियान के तहत ग्राम जेत में आयोजित शिविर में शामिल होंगे मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत ग्राम जैत में शिविर आज
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जिलेभर में शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अक्टूबर को ग्राम जैत में जनसेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मिलित होंगे। शिविर के दौरान मुख्यमंत्री चौहान लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, आयुष्मान भारत योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान करेंगे। जैत में आयोजित शिविर में बोरना, सरदारनगर, नारायणपुर, डोबी, मछवाई के हितग्राही शामिल होंगे।

