August 3, 2026

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने शहरवासियों से भेंट कर दी दिवाली की बधाई

0


सीहोर। बुधवार को दीपोत्सव के पावन पर्व के दूसरे दिन नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर और सभी पार्षदों ने शहर के कोतवाली चौराहा से दिवाली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों और दुकानदारों से भेंट कर पर्व की बधाई दी। इस मौके पर नपाध्यक्ष राठौर ने दिवाली की बधाई दी तथा कामना की कि दीपों का यह त्योहार उनके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए। हर साल की तरह इस साल भी शहर सहित आस-पास के स्थानों पर दिवाली का पर्व पूरी आस्था और उत्साह के साथ क्षेत्रवासियों ने मनाया। इस वर्ष पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के कारण क्षेत्रवासी पर्व सांकेतिक रूप से मना रहे थे, लेकिन इस वर्ष क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ धूमधाम से पर्व मनाया था।
बुधवार को परम्परानुसार नगर पालिका के नव नियुक्त अध्यक्ष राठौर के साथ सभी पार्षद और भाजपा नेताओं ने शहरवासियों से घर-घर पहुंचकर दीपोत्सव की बधाई दी। बुधवार को गोवर्धन पूजन का आयोजन था, हर साल दिवाली के पश्चात श्री राठौर के द्वारा पर्व मनाया जाता आ रहा है। इस साल भी शहर के कोतवाली चौराहे से उन्होंने बधाई दी और शहर के गांधी रोड, चरखा लाइन, मेन रोड आदि में पहुंचकर सभी को बधाई दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!