August 3, 2026

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाला गिरफ्तार, 26 हजार रुपए एवं 5 मोबाइल फोन जप्त, 6 लाख 54 हजार रुपए को कराया होल्ड

0

सीहोर शहर में लगातार आ रही सट्टे की शिकायत के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी द्वारा गीतेश गर्ग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री निरंजन सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए गठित टीम ने मुखविर की सूचना पर आज बग्गी खाना निवासी मनीष राठौर उर्फ काला को विश्व कप मैच में सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा । आरोपी द्वारा सट्टे के पैसों का फोन-पे के माध्यम से लेन-देन किया जा रहा था। जिस खाते से लेन देन किया जा रहा था उसमे 6.54 लाख रुपए थे,जिसे Hold करवा दिया गया । इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से 26 हजार रुपए नगद, 5 मोबाइल,एक रजिस्टर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में सट्टा एक्ट में तहत कार्यवाही की गई ।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक किरण राजपूत, प्रधान आरक्षक धनजय दुबे,आरक्षक विक्रम जाट, अजय विश्वकर्मा,मुकेश त्रिपाठी,भगवान सिंह थाना मंडी की सराहनीय भूमिका रही ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!