August 3, 2026

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया

0

सीहोर,01 नवम्बर,2022
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रारंभ मध्यप्रदेश गान से किया गया। मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में प्रात:10 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में झण्डा वंदन, एवं राष्ट्रीय गान का आयोजना किया गया। इसके साथ ही जिले भर में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का शुभारंभ हो गया है। कलेक्ट्रेट परिसर मे कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर स्कूली बच्चों, एनसीसी केटेडस एवं एनएसएस के स्वयं सेवकों, स्कूली छात्र-छात्राओं और जनअभियान परिसद की रैली आवासीय स्कूलकूद परिसर से इंग्लिशपुरा से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पंहुचकर रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने जिले के नागरिकों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस श्रृंखला में सायं 07 बजे टाउन हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!