प्रसिद्ध नर्मदा घाट आबलीघाट पर माँ नर्मदा में मिल रहा ग्राम का गंदा पानी भक्तों की भावना से हो रहा खिलवाड़
अमावस्या सहित पवित्र तिथियों पर स्नान करने जुटती हे भीड़
रेहटी
9425342666
रेहटी तेहसील के प्रसिद्ध नर्मदा घाट आबलीघाट में नर्मदा नदी में ग्राम का गंदा पानी नदी में जा रहा है यह वही नर्मदा घाट है जिसने वर्ष में दो बार भूतड़ी अमावस्या पर भूतों का मेला लगता है साथ हीं साल भर दूर दूर से लाखों लोग माँ नर्मदा में स्नान करने आते है। स्नान कर श्रद्धा भक्ति से लोग जल पान करते है और जल को अपने घर भी ले जाते है जिसके छिड़काव से घर सुद्ध हो जाता उसी आस्था और विश्वास के साथ खिलवाड़ हो रहा है । नर्मदा जी के जल में दो वर्षों से ग्राम का नाली का घरों का गंदा पानी जा रहा हे पूर्व सरपंच ने भी कुछ इंतज़ाम नहीं किए है और जनपद पंचायत ने भी कुछ नहीं किया सब आख मूँद कर बैठे है। भूतड़ी मेलों के टाइम ज़िला अधिकारी से लेकर सारा प्रशासन आबलीघाट में मोज़ूद रहता है पर कोई फ़ायदा नहीं सभी आते है दिखता भी है। भूतड़ी अमावस्या का मेला जो अभी एक महीने हुए पर पूरा घाट पर गंदी का अंबार अभी भी देखा जा सकता है सफ़ाई भी नहीं दिखती यह मेलों में जनपद पंचायत का ही विशेष सहयोग होता हे
इनका कहना
दो साल हो गए घरों का एवं गाय भेस के गोवर से नाली चौक हो गई है जिससे गंदा पानी नर्मदा में जा रहा है साथ हीं घाट की कोई सफ़ाई भी नहीं हुए जगह जगह कपड़े अन्य वस्तुओं के ढेर लगे है
“शिप्रापाल “
में अभी नया पंच बना हूँ प्रस्ताव जनपद में भेजेंगे
“शरवान पाल “
बुरा हाल हे माँ नर्मदा में गंदा जल में लोग स्नान करने को मजबूर है सफ़ाई भी चौपट है
“जगन्नाथ कीर”
नोट। सभी आबलीघाट निवासी है
संज्ञान में आया है देख कर उचित कार्यवाही की जाएगी
“देवेश सराठी
सी ई ओ जनपद पंचायत बुदनी “


