“लाडली लक्ष्मी पथ” एवं “लाडली लक्ष्मी वाटिका” का आज किया जाएगा लोकार्पण
आज से सैकड़ाखेड़ी रोड कहलाएगा “लाडली लक्ष्मी पथ”
टाउन हॉल के मुख्य प्रवेश द्वार पर बने पार्क का नाम “लाडली लक्ष्मी वाटिका”

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर प्रत्येक जिला मुख्यालय में एक मुख्य मार्ग तथा एक वाटिका का लाडली लक्ष्मी पथ एवं लाडली लक्ष्मी वाटिका का नामकरण कर लोकार्पण किया जाएगा। नगर पालिका परिषद सीहोर द्वारा सर्वसम्मति से न्यू बस स्टेण्ड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा चौराहे से सैकड़ाखेड़ी जोड़ तक के मार्ग का नाम लाडली लक्ष्मी पथ रखे जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार टाउन हॉल के मुख्य प्रवेश द्वार पर बने पार्क का लाडली लक्ष्मी वाटिका नामकरण किए जाने का निर्णय लिया गया है। लाडली लक्ष्मी पथ एवं लाडली लक्ष्मी वाटिका का लोकार्पण आज दो नबंवर को प्रात: 11 जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।
