लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के तहत जिले के 41 बालिकाओं के खाते में 5 लाख रूपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई
जिलेभर में मनाया गया लाडली लक्ष्मी उत्सव

लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के तहत जिलेभर में लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया। जिला मुख्यालय में लाडली लक्ष्मी योजना का मुख्य कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें जिले की 41 लाडली बालिकाओं के खाते में 5 लाख 12 हजार 500 रूपए की राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम लाडली बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में लाडली बालिकाओं ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा बालिकाओं पर पुष्प वर्षा की गई। साथ ही बालिकाओं को उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम स्थल पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
इस अवसर पर विधायक सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गई लाडली लक्ष्मी योजना प्रदेश की लाडली बेटियों को शिक्षित करने के साथ ही सभी क्षेत्रो में आगे बढ़ने के लिए संचालित की जाने वाली अनेक योजनाओं में से एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो बेटियों के लिए वरदान सिद्ध हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं को हर क्षेत्र में सक्षम बनाने एवं आत्मनिर्भर भारत में सहयोग देने में कोई कसर नही छोड़ी है। लाडली लक्ष्मीयोजना से अनेक बेटियां एवं उनके माता-पिता बेटी की शिक्षा एवं शादी के लिए चिंतामुक्त हुए है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती नावड़ी बाई, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र पाटीदार, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी प्रफुल्ल खत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।