August 3, 2026

जल जीवन मिशन जागरूकता रथ के माध्यम से बच्चों को दी जानकारी

0


सीहोर। समर्थन संस्था एवं वाटरएड के सहयोग से वुमेन प्लस वाटर अलाइंस परियोजना अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मार्गदर्शन में सीहोर जिले के पचास ग्रामों में जागरूकता रथ के द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत जानकारियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, इसी अंतर्गत शनिवार को ग्राम शिवपुरी, रोलूखेड़ी अवंतीपुरा, संग्रामपुर आदि ग्रामों में रथ के माध्यम से समुदाय एवं बच्चों को जानकारी दी गई कि 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को शुद्ध,पर्याप्त, निरंतर पेयजल पहुंचाने पर सरकार के द्वारा कार्य योजना पर काम किया जा रहा है, जागरूकता रथ के माध्यम से बताया गया कि सभी परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने में की भूमिका में ग्राम पंचायत,समिति, बच्चे,समुदाय की सहभागिता जरूरी है। उक्त कार्यक्रम जीत परमार ( क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक) समर्थन सीहोर के मार्गदर्शन में देवेंद्र कदम, जय मालवीय, बलवान सिंह ठाकुर के द्वारा संचालित किया जा रहा है।
इस मौके पर ठाकुर ने कहा कि बारिश होने के कारण इस वर्ष तो क्षेत्र के अधिकांश जलाशय भरे हुए है, लेकिन गर्मी के दिनों में क्षेत्र में पानी की किल्लत होती है, आगामी दिनों में पानी की किल्लत नहीं हो इसके लिए हमें सदैव जागरूक होना चाहिए। गर्मी में पानी का महत्व बढ़ जाता है। लोग नल से पानी भरते समय नल खुला छोड़ देते हैं। जिससे पानी बर्बाद होता है नल में टोंटी ने होने लाखों लीटर पानी बह जाता है उसी को लेकर जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत लोगों को पानी का महत्व बताते हुए जल बचाव की जानकारी दी गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!