सलकनपुर देवी धाम चोरी का पूरा खुलासा दो बोरी में ही निकले पूरे 10 लाख 28000 रुपए
प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर मंदिर में नोटों की की चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एसडीओपी उप पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग ,शशांक गुर्जर, की इस प्रकरण में सतत प्रयास से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर नोटों से भरी दो बोरिया जप्त की थी। समिति के बताए अनुसार एव सीसीटीवी के फूटेज के आधार पर 6 बोरी चोरी होना पाया गया । समिति द्वारा प्रत्येक बोरी में लगभग डेढ़ से दो लाख रूपये एवं कुल रुपए लगभग 10-12 लाख रुपए होना बताया गया । आरोपियों से पूछताछ पर सभी बोरियों की राशि दो बड़ी बोरियों में ठूस ठूस कर भरकर जंगल में छुपाना एवं खाली बोरिया मंदिर के पास फेकना पता चला । मंदिर के पास से तीन खाली बोरियों जप्त की गई । नोटों की बरामद की गई बोरियों का सत्यापन मंदिर समिति के प्रतिनिधियों के समक्ष कराया गया। जप्त बोरियो का मंदिर समिति के प्रतिनिधियों द्वारा अवलोकन करने पर जप्त बोरिया काफी बड़ी एवं भारी होना बताया एवं बोरी की गाठ भी बदली होना बताया । मंदिर समिति के प्रतिनिधियों के समक्ष विधिवत राशि की गणना करने पर कुल राशि ₹ 10,28,384 रूपये पाई गई ।आरोपियों को सिहोर पुलिस ने रिमांड पर लेकर प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है
पुलिस द्वारा इस घटना को लेकर लगातार कड़ी मेहनत और सर्चिंग के बावजूद चोरी का पर्दाफाश किया
