August 4, 2026

प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आज समापन 9 नवम्बर से ग्राम चकल्दी के खेल मैदान में चल रहा था मैच कुल 38 टीम हुई शामिल

0

अर्जुन मुकाती
चकल्दी – ग्राम पंचायत चकल्दी में 9 नवंबर से चल रहे प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज चकल्दी मंडल में प्रतियोगिता का अंतिम फाइनल मैच खेला गया इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 38 टीमों ने भाग लिया था इस टूर्नामेंट में प्रथम स्थान पर आर्यन्स क्लब चकल्दी की टीम रही वहीं दूसरे स्थान पर ग्राम खनपुरा की टीम रही तीसरे स्थान पर ग्राम सोयत की टीम रही प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उनके जेष्ठ पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा प्रेम सुंदर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था आज मंडल स्तर चकल्दी में संपन्न हो गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका मंडल अध्यक्ष शेषनारायण पवार का योगदान रहा आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमर सिंह चेयरमैन वनोपज संघ सीहोर जिला अध्यक्ष ,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेशचंद महेश्वरी ,दीनदयाल सिसोदिया, भगवान सिंह पटेल ,मंडल अध्यक्ष शेष नारायण पवार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल,मंडल महामंत्री श्रवण व्यास, राजेश सोलंकी ,सरपंच प्रतिनिधि मनोहर सिंह बारिवे, विजय पवार ,ओम प्रकाश परमार , अर्जुन सिंह मुकाती, सुभाष यादव, विनीत सिसोदिया , पवार, आशीष साहू ,ब्रिजेश साहू, उपस्थित रहे इस टूर्नामेंट को सुमेर सिंह शिक्षक, मनीष पँवार, ओम प्रकाश पँवार ने सुचारू रूप से संचालित कराया गया ।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!