August 3, 2026

सीहोर गौरव दिवस के पाँच दिवसीय कार्यक्रम आज से प्रारंभ। सीहोर नगर के गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री चौहान

0
cropped-SEHORE__2_-removebg-preview-1.png

पाँच दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी आयोजित

            सीहोर नगर का गौरव दिवस 29 नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सीहोर नगर में पाँच दिवस अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पाँच दिवसों में सांस्कृतिक, खेल, मैराथन, रैली, विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सीहोर नगर के गौरव दिवस के दिन 29 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

25 नवंबर को होंगे यह कार्यक्रम

      सीहोर गौरव दिवस के अवसर पर 25 नवंबर को प्रातः 10 बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह प्रभात फैरी आवासीय खेलकूद विद्यालय से प्रारंभ होगी। जिसमें एक हजार से अधिक एनसीसी, एनएसएस, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 से 3 बजे तक सीहोर जिले पर विशेष विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शाम 4 बजे से सफाई कर्मियों की संगोष्ठी टाउन हॉल में आयोजित की जाएगी। 

26 नवंबर को होंगे यह कार्यक्रम

      कार्यक्रम के दूसरे दिन 26 नवंबर को प्रातः 11 बजे से आवासीय खेल परिसर की दीवार पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे सीहोर जिले के इतिहास, पर्यटन व विकास को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से सीहोर नगर में विशाल साइकिल रैली निकाली जाएगी।

27 नवंबर को होंगे यह कार्यक्रम

      कार्यक्रम के तीसरे दिन 27 नवंबर को सुबह 8 बजे जिला चिकित्सालय में रक्तदान एवं नेत्रदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में 1000 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे से एनआरएलएम की महिलाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर एवं नगर के प्रमुख स्थानों पर रंगोली बनाई जाएगी। दोपहर 12 बजे टाउन हॉल में विभिन्न विभागों के नवाचार की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शाम 6 बजे टाउन हॉल में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। 

28 नवंबर को होंगे यह कार्यक्रम

कार्यक्रम के चौथे दिन 28 नवंबर को प्रात: 7 बजे आवासीय खेल परिसर में सामूहिक योग एवं सूर्य नमस्कार किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 8 बजे रन फॉर सीहोर गौरव दिवस मैराथन आयोजित की जाएगी। शाम 6 बजे जनजाति कलाकारों द्वारा नाट्य प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात सामूहिक दीपदान दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम रखा गया है। रात 8 बजे कोतवाली चौराहे पर भव्य अतिशबाजी की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!