August 3, 2026

बुधनी में नारी अधिकार केन्द्र का शुभारंभ। नारी अधिकार केन्द्र के माध्यम से महिलाओं के मंच को समूह की महिलायें ही करेंगी संचालित

0
b31e822d-f361-48da-a35e-7c72b3dae8d1

केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने किया वर्चुअल शुभारंभ

सीहोर,25 नवम्बर,2022
महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर देश में 75 लोक अधिकार केन्द्र एवं मध्यप्रदेश में चार नारी अधिकार केन्द्रों का शुभारंभ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह द्वारा वर्चुअली किया गया है। बुधनी में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उन्नति आजीविका संकुल स्तरीय संघ के भवन में नारी अधिकार केन्द्र स्थापित किया गया है। इस नारी अधिकार केन्द्र का शुभारंभ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने वर्चुअली किया। बुधनी में आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, रिबन काटकर इस केंद्र का शुभारंभ किया । बुदनी जनपद सीईओ देवेश सराठे, डीपीएम दिनेश बर्फा, समूह से नवनिर्वाचित जनपद सदस्य रेखा उईके, श्रीमति रामज्योत उपस्थित थी। उल्लेखनीय है कि आजीविका मिशन से जुडी़ समूह की महिलायें परिवारिक विवाद से लेकर सामाजिक समस्या को निपटाने में महत्वपूर्ण भूमिक निभा रही है। इसके साथ ही समूह की सदस्यों को विभिन्न पात्रता, योजना, आजीविका सबंर्धन एवं बेरोजगार युवाओं के काउसलिंग प्लेसमेंट आदि पर कार्य किया जाना है। इस दिशा में सतत कार्य करने के लिए नारी अधिकार केन्द्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

महिलाओं के मंच को समूह की महिलायें ही करेंगी संचालितनारी अधिकार केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के हक और अधिकार, लैंगिक असमानता, घरेलु हिंसा से पीडित महिलाओं को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस दिशा में स्व सहायता समूह की महिलाओं को अपनी बात को मजबूती से रखने एवं समस्याओं के निराकरण के लिए सबंधित विभागों के साथ बैठक करने का अवसर मिलेगा।

नारी अधिकार केंद्र में मिलने वाली सुविधाएंनारी अधिकार केन्द्र में जेंडर भेदभाव को समाप्त करने के लिए कार्य किया जाएगा। साथ ही घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, महिला अधिकार आदि से संबंधित जानकारी और समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे। स्व सहायता समूह की दीदियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन एवं दस्तावेजीकरण में सहयोग और पात्रता के लिए नामांकन में सहयोग किया जाएगा। स्वसहायता समूह की महिलाओं को व्यवसाय से संबंधित जानकारी एवं योजनाओं से लिंक कराने, उचित प्रशिक्षण देने तथा क्रेडिट एवं बैंक लिंकेज में सहयोग किया जाएगा। समूह की महिलाओं के परिवार एवं युवाओं को कौशल योजना से लिंक करानने, नामांकन सुविधा एवं कौशल प्रशिक्षण हेतु मार्गदर्शन दिया जाएगा। ग्राम के युवाओं के लिए रोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी, साक्षात्कार के लिए तैयारी, प्लेसमेंट ड्राइव एवं रोजगार मेला तथा करियर काउंसलिंग की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही युवाओं के संपूर्ण विकास के लिए ऑनलाइन प्रोफाइल की तैयारी, काउंसलिंग एवं अभिरुचि मापन एवं विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!