August 3, 2026

लाड़ली लक्ष्मी योजना यति की शिक्षा और शादी में होगी सहायक

0
img_6954

      राज्य शासन द्वारा बालिका जन्म के प्रति आमजन में सकारात्मक सोच लिंगानुपात और बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर एवं स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाई जा रही है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों के माता-पिता की भी बेटियों की शिक्षा और शादी की चिंता दूर हुई है।

ऐसी ही एक लाड़ली लक्ष्मी सीहोर की कुमारी यति माहेश्वरी है। यति की माता श्रीमती तरूणा माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने यति का पंजीयन लाडली लक्ष्मी योजना में कराया है। योजना के तहत यति को समय समय पर उसकी पढ़ाई के लिए शासन द्वारा राशि प्रदान की जाएगी। लाडली लक्ष्‍मी योजना के तहत तक्षवी के कक्षा 6 वीं मे प्रवेश लेने पर 2 हजार रूपये, कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने पर 4 हजार रूपये, कक्षा 11 वीं में प्रवेश लेने पर 6 हजार रूपये एवं कक्षा 12 वीं में प्रवेश लेने पर 6 हजार रूपये छात्रवृति प्रदाय की जाएगी। लाडली लक्ष्मी योजना के तहत अंतिम भुगतान एक लाख रूपयेयति की आयु 21 वर्ष होने पर तथा कक्षा 12 वीं की परीक्षा में शामिल होने पर भुगतान की जाएगी। तरूणा ने लाडली लक्ष्मी योजना चलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद किया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!