इमोटेब अस्पताल नसरूल्लागंज में डिलेवरी के उपरांत महिला की मृत्यु की जांच के लिए पाँच सदस्यीय समिति गठित
अशासकीय इमोटेब अस्पताल नसरूल्लागंज में डिलेवरी के उपरांत इलाज के दौरान श्रीमती नेहा मालपानी की मृत्यु की शिकायत मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके डहेरिया ने जांच के लिए पाँच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। यह समिति तत्काल प्रकरण की विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।

जांच समिति में जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम, डॉ. अंकित चांडक को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, चिकित्सा अधिकारी (प्रसूति एवं स्त्रीरोग) डॉ. सुजाता परमार, डीपीएनएचओ श्रीमती गायत्री राव, प्रभारी शिकायत शाखा, संगणक श्री अर्जुन सुखेजा को समिति का सदस्य बनाया गया है।