August 3, 2026

कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर प्रचार रथ किया रवानाजल की बचत, जल स्त्रोतों के पास स्वच्छता और जन भागीदारी से योजना के

0
img_7116

संधारण के बारे में प्रचार रथ के माध्यम से ग्रामवासियों को जागरूक किया जाएगा

जल जीवन मिशन जागरूकता रथ को कलेक्टर प्रवीण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से जिले के नल जल योजना वाले चयनित ग्रामों के ग्राम वासियों को पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल की सतत आपूर्ति के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर पीएचई के कार्यपालन यंत्री एमसी अहिरवार उपस्थित थे।

      लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नल के माध्यम से प्रत्येक परिवार में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रचार रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को जल स्रोतों का भूजल संवर्धन, ग्रामों में साफ-सफाई एवं पेयजल स्रोतों के आसपास विशेष सफाई का जनभागीदारी से रखरखाव करना, पानी की बचत करना, नल से जल के उपयोग के बाद टोंटी बंद रखना, जल कर ग्राम जल समिति में नियमित जमा करना, समिति की फील्ड टेस्ट किट से जल का नियमित परीक्षण करने के लिए ग्राम वासियों और समिति सदस्यों की क्षमता वृद्धि, प्रशिक्षण, जागरूक करना आदि गतिविधियां को किया जाएगा। जिले में जल जीवन मिशन   के तहत 1032 ग्रामों में पेयजल पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में 290 गांवों में पेयजल प्रदाय किया जा रहा है।   

इस रथ का उद्देश्य है कि जिले में नल जल योजनाओं का संचालन संधारण ग्राम पंचायत की समिति करें। प्रतिमाह प्राप्त जल की जलकर की ग्रामवासियों से वसूली करें तथा नल जल योजना के संचालन के लिए पंप ऑपरेटर की नियुक्ति करें। समिति का बैंक में खाता खोला जाए। जितनी भी जलकर की राशि ग्रामवासियों से राशि प्राप्त हो उस राशि को बैंक में जमा किया जाए तथा नल जल योजना के लागत की 10 प्रतिशत राशि जनभागीदारी से ग्रामवासियों से एकत्रित की जाए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!