August 3, 2026

मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठकनपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री करेगे कर्मचारियों की हर समस्या का हल

0
img_7141


सीहोर। शनिवार को मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सीहोर के टाउन हॉल में प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, सामुदायिक संगठक एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ की सभी मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हम सभी मिलकर भेंट करेंगे और निराकरण कराने का प्रयास करेंगे, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहता है।
जिसमें उनके द्वारा न्यायोचित मांगो जैसे 1 सितंबर 16 तक के कर्मचारियों का नियमितीकरणय सीधी भर्ती का विरोधय स्थापना व्यय की सीमा निर्धारित कर निकायों में तृतीय चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर पूर्व से कार्यरत विनियमित स्थाई कर्मी अथवा दैनिक वेतन भोगियों को नियमित किया जाए निकायों के सेवा भर्ती नियमों में कंप्यूटर ऑपरेटरों अथवा तृतीय श्रेणी के पदों में वृद्धि की जाकर सेवा भर्ती पदोन्नति नियमों में सुधार किया जाएय निकायों को प्रदत्त चुंगी यात्रीगण क्षतिपूर्ति राशि में से अघोषित कटौती बंद की जाए, स्थापना की सीमा 65 प्रतिशत के स्थान पर 70 प्रतिशत की जाए समस्त स्थाई कर्मी एवं दैनिक वेतन भोगियों का ईपीएफ काटा जाकर नियमित जमा कराया जाएय निकायों के मृतक आश्रितों को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति दी जाएय फायरमैन फायर ऑफिसर तथा वाहन चालकों के रिक्त पदों की पूर्ति पदोन्नति अथवा पूर्व से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी से की जावे।
उक्त सभी मांगों के संबंध में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंस राठौर एवं भोपाल नगर निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंश ने अपने उद्बोधन में आश्वासन दिया कि प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलकर सभी मांगों का निराकरण कराएंगे। इस अवसर पर प्रदेश की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाकर कर्मचारी व निकाय हित में कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान सीहोर जिले के पत्रकार बंधुओं का भी स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। नगर पालिका सीहोर के जिला अध्यक्ष संजय शुक्ला एवं इकाई अध्यक्ष भगवानदास राजपूत तथा नगर पालिका सीहोर के सभी कर्मचारियों ने प्रदेश की विभिन्न निकायों से आए हुए आमंत्रित अतिथियों एवं पदाधि

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!