हत्या के आरोपी को थाना शाहगंज ने एक दिन में ही किया गिरफ़्तार
दिनांक 12/12/22 को डायल 100 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सनखेडी में पति-पत्नि के विवाद में पति रमेश परते के द्वारा अपनी पत्नि रामरती बाई की गला काटकर हत्या कर दी है सूचना मिलते ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मयंक अवस्थी व अति.पुलिस अधीक्षक महोदय गीतेश गर्ग ,एसडीओपी महोदय शशांक गुर्जर को अवगत कराकर निर्देशन व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहंगज पंकज कुमार वाडेकर के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया ।

थाना प्रभारी शाहगंज द्वारा हमराह स्टाफ के घटना स्थल पर पहुंचकर सूचना तस्दीक की जो सही पाई गई । घटना स्थल का निरीक्षण किया गया घटना स्थल पर मृतिका रामरती बाई का शव उसके घर के पास मवेशी बाधने वाली टापरी में पडा हुआ था । मृतिका रामरती बाई का धड टापरी में बीच में एवं सिर टापरी के कोने में पहिये के पास पडा हुआ था । फरियादी शिवकुमार पिता रमेश परते उम्र 18 साल निवासी सनखेडी ने बताया कि आज सुबह मेरे पिता रमेश परते व मम्मी रामरती बाई के बीच विवाद हुआ था । मेरे पिता रमेश परते मेरी मम्मी के चरित्र पर संदेह करते थे कि मम्मी का किसी ओर व्यक्ति के साथ संबंध है । मेरे पिता रमेश परते ने मेरी मम्मी के चरित्र संदेह के शक में चलते किसी धारदार हथियार से वार कर मेरी मम्मी का सिर को धड से अलग कर हत्या कर फरार हो गये है । जिस पर से थाना शाहगंज में अपराध क्र. 353/22 धारा 302 भादवि का अभियुक्त रमेश परते पिता बरातीलाल परते उम्र करीबन 50 साल निवासी सनखेडी के विरुध्द कायम किया गया। प्रकरण में उक्त टीम द्वारा अभियुक्त रमेश परते को थाना गौहरगंज जिला रायसेन क्षेत्र से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । आरोपी रमेश परते ने बताया कि मै अपनी पत्नि रामरती बाई के चरित्र शंका पर से गुस्से में आकर घर में रखी लोहे की कुल्हाडी से अपनी पत्नि रामरती बाई की गर्दन पर चार बार वार कर करके गर्दन को धड से अलग कर हत्या कर दी थी । अभियुक्त रमेश परते को टीम द्वारा अभिरक्षा में लेने व हत्या का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है ।

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक पंकज वाडेकर ,उनि अनिल डोडियार , सउनि राजेन्द्र कुमार उईके, प्र.आऱ. 569 सचिन जाट, आर. 88 नरेन्द्र चौरे,आऱ.702 दिनेश गठोले, आर.519 अनुज यादव, आर.700 संदीप मेहर, महिला आर. 743 रीना ने गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया ।