August 3, 2026

बदलते मौसम में गेहूं फसल में कीटव्याधी की समस्या के बचाव के लिए किसानों को सलाह

0
cropped-SEHORE__2_-removebg-preview.png

       वर्तमान में बदलते  मौसम को दृष्टिगत रखते हुए गेहूं फसल में कीटव्याधी की समस्या देखने को मिल रही है ऐसे में किसानों को कृषि विभाग की सलाह है कि वर्तमान में गेहूं की फसल में जड़ माहू कीटव्याधी की समस्या देखने को मिल रही है। इसको दृष्टिगत रखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामों का भ्रमण कर गेहूं की फसलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को गेहूं की फसल में जड़ माहू कीट की समस्या दिखाई दे रही है। 

कृषि विभाग ने बताया कि कीटव्याधी की समस्या सामने आई है कीटव्याधी से गेहूं की फसल में पीलापन जिसके कारण पत्तियां ऊपर से नीचे की ओर सूखने लगती है एवं पौधा सूख जाता है। अपनी प्रारंभिक अवस्था में यह कीट छोटे-छोटे पेच में दिखाई देता है, जो कुछ ही दिनों में पूरे खेत में फैल जाता है। जड़ माहू कीट हल्के पीले एवं काले रंग का होता है, जिसका जीवन चक्र 7 से 10 दिन का होता है। इस कीट से बचाव के लिए किसान भाईयों को सलाह दी जाती है कि वह अपने खेत की सतत् निगरानी करते रहे एवं कीट की समस्या पाये जाने पर एसिटामाप्रिड 20 प्रतिशत SP, 60 ग्राम प्रति एकड़ या इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत SL की 50 एमएल मात्रा प्रति एकड़ या थायोमेथाक्सॉम 25 प्रतिशत WG की 50 ग्राम मात्रा प्रति एकड़ के साथ एनपीके 19.19.19 एक किलोग्राम प्रति एकड़ का 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव कराएं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!