August 4, 2026

उत्कृष्ट विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक वनों की रक्षा हेतु पहुंचे खारी

0
img_7447


सीहोर। ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के अनुभूति कार्यक्रम मेंउपस्थित हुए 120 राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक सीहोर वनमण्डल के परिक्षेत्र सीहोर की बीट खारी के कक्ष 68 में आयोजित की गई। अनुभूति कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र राय के नेतृत्व में सहभागिता की वन मण्डलाधिकारी डा.अनुपम सहाय की उपस्थिति में 120 स्वयंसेवकों को वन भ्रमण कराकर प्रकृति की पाठशाला में प्रेरक हरीश चन्द्र आर्य, अब्दुल बशीर खान रिटायर्ड वन परिक्षेत्र अधिकारी एनपी शर्मा एवं वन परीक्षेत्र अधिकारी महिपाल सिंह ने वन, वन्य प्राणियों, पर्यावरण जैवविविधता,मिशन लाईफ स्टाइल विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र राय ने अपने उद्बोधन में वृक्षों वन्यजीवों के जीवन में महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में स्काउट प्रभारी संतोष सोनी, क्यूजमास्टर डॉ. देवेंद्र साहू कमलेश वर्मा मनीष शर्मा निशा ठाकुर अनीता सिंह एवं राहुल सूर्यवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों ने आकर्षक नुक्कड़ नाटिक, कविता, भाषण, वन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सहभागिता की शिविर के समापन पर विजेताओं को अतिथियों द्वारा आकर्षक ट्राफी एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। शपथग्रहण, समूह फोटो के बाद समापन अवसर पर अभिभूत छात्र-छात्राओं का उत्साह दर्शनीय रहा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!