विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों में किया यातायात जागरूकता कार्यक्रम
माननीय उच्चतम न्यायालय कमेटी ऑन रोड सेफ्टी ,पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार आज दिनांक 21.12.2022 को पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ के नेतृत्व में से| जिनका प्रमुख उद्देश्य नाबालिक द्वारा वाहन चलाने एवं नाबालिक बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करना है | शहर के विद्यालयों सीएम राइस स्कूल, स्वामी विवेकानंद शासकीय विद्यालय ,स्वास्तिक विद्यालय एवं नूतन हा. से. स्कूल आदि विद्यालयों में जाकर यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया गया एवं यातायात नियमों के बारे में बताया गया तथा उनके पालन करने की अपील की गई | सूबेदार धाकड़ ने विद्यालय मे अभिभावकों से अपील की कि नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए ना दें जिससे कोई दुर्घटना ना हो एवं सुरक्षित यात्रा करें | यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के पश्चात भोपाल नाके पर विशेष अभियान के तहत वाहन चेकिंग की गई जिसमें 02 नाबालिग बच्चों एवं वाहन स्वामी/अभिभावकों सहित 16 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर ₹8750 समन शुल्क वसूला गया | यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी इन जागरूकता कार्यक्रमों और चालानी कार्यवाही में यातायात थाने का स्टाफ उपस्थित रहा |
