पार्वती थाना ने चोरी का किया खुलासा
थाना पार्वती द्वारा जनपद पंचायत ब्लाक आष्टा में शासकीय मकान में हुई चोरी का किया खुलासा 51800 रूपये नगदी व चोरी गया मगलसुत्र कुल 01 लाख 21 हजार 800 रूपये का मशरुका किया जप्त
पुलिस अधीक्षक सीहोर मंयक अवस्थी एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गितेश गर्ग के निर्देशानुसार मोहन सारवान एस.डी.ओ.पी. आष्टा द्वारा थाना प्रभारी पार्वती विक्रम आदर्श को थाना क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधो में आरोपीगण की पतारशी करने हेतु निर्देशित किया गया था।
घटना क्रम – दिनाँक 17.12.22 फरियादी अर्चनासिंह पति अवनीश सिंह जाति जाट उम्र 42 वर्ष नि. कैम्पस ब्लाक आफिस अलीपुर आष्टा नें थाना पार्वती में रिपोर्ट किया था कि दिनांक 16.12.2022 को शाम करीबन 6.00 बजे आष्टा से अपने घर महू इन्दौर गई थी सुबह घर वापस आने पर देखा की मकान का ताला खुला हुआ था अलमारी का ताला टुटा हुआ था तथा पर्स में रखे नगदी रूपये व गहने नही थे । कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे सूने घर में रात्रि में घुसकर उक्त सामान चोरी करके ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना पार्वती में अप क्र 496/22 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।


पुलिस द्वारा कार्यवाही – दिनाँक 17.12.22 को फरियादी कि रिपोर्ट के आधार पर फरियादी के घर में हुई चोरी में आरोपी की पतारशी हेतु थाना पार्वती पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित की गई तथा पुलिस द्वारा अपने मुखबीर लगाये गये परंतु कोई सफलता प्राप्त नही हो रही थी तकनिकी अनुसंधान से भी कोई जानकारी प्राप्त नही पा रही थी फरियादी के आसपडोस के लोगो से पुछताछ करने पर एक लडके द्वारा अपराध के संबंध मे संदेहस्पद बात करना बताया जिससे हिकमातमली से पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया जिसनें घटना दिनाँक को रात्री में फरियादी के घर का ताला खोलकर अन्दर घुसकर घर के अंदर के गेट का ताला तोडकर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोडकर फरियादी के पर्स में रखे पैसे व गहने चोरी कर जनपद पंचायत परिसर में अपने घर के पीछे बडे पत्थर के नीचे नगदी रूपये , गहने एवं फरियादी के घर का ताला को छुपाकर रखना बताया जिससे 51,800 रूपये नगदी व चोरी गया मंगलसुत्र व फरियादी के घर का ताला जप्त किया गया है ।
जप्त की गई रकम – 51800 रूपये नगदी व एक मंगलसुत्र किमती करीबन 70,000 रूपये कुल 1,21,800 रूपये ।
वारदात का तरीका – आरोपी द्वारा फरियादी के बाहर जाने पर फरियादी के बाहर जाने के संबंध में जानकारी निकाल कर रात्री में फरियादी के मकान में घुसकर पर्स में रखे नगदी रूपये एवं मंगलसुत्र चोरी कर ले गया ।
नाम आरोपी – विधि विरूद्ध बालक
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पार्वती उनि विक्रम आदर्श , सउनि लोकसिह मरावी, सउनि अशोक श्रीवास्तव प्रआऱ 50 जगदीश , आर 213 संजय आर 46 मनोज ,आर 179 रामबाबु ,आर 59 राहूल ,आर 826 सचिन , आऱ 55 अनिल ,आर 433 सोमपाल ,आऱ 429 राजकुमार , सै 142 मानसिंह एवं थाना पार्वती पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।