हड़ताल का 19वां दिन-संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने निकाली न्याय यात्रा, नारेबाजी कर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
15 दिसम्बर 2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल
सीहोर। 18 दिनों से हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ कर्मचारियों के ओर से प्रतिदिन मांगों को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे है और शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। सोमवार को हड़ताल के 19 वें दिन कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शहर के टाउन हॉल से भोपाल नाके तक न्याय यात्रा निकाली, जिसमें कर्मचारी शासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे। इस मौके पर सुबह ग्यारह बजे शांतिपूर्ण न्याय यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में शहर सहित आस-पास के ब्लाक के हड़तालरत कर्मचारी शामिल थे।
संघ के जिलाध्यक्ष अंबर मालवीय ने बताया कि हमारी मांगों का लंबे समय से निराकरण नही हो पा रहा है। कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी है, जिले भर के कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था ठप्प हो गई है। संविदा कर्मचारियों का कहना है सरकार से उनकी सिर्फ एक ही मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। सरकार के द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है लेकिन किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया जा रहा है। जिसको लेकर अब संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक इसी तरह प्रदर्शन जारी रहेगा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोविड के दौरान अपनी जान को जोखिम में रखकर सेवा की थी। बावजूद इसके सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों के हित में किसी भी प्रकार का निर्णय अभी तक नहीं लिया गया हैं।
न्याय यात्रा में प्रमुख रूप से ज़िला अध्यक्ष अंबर मालवीय, निलेश गर्ग, शैलेश शैल, मनीष दुबे, रोहित सिसोदिया, शशांक राय, मेहरू निशा, नम्रता कुडे, अमित त्रिपाठी, मेघा बागडे, पूनम चाडोकर, नीलू तंडेकर, मोनिका रावत, दुर्गा कलपुरे, भारती कातिया, प्रिया बागड़े, ष्ठह्म् पल्लवी तायडे, हीना गढ़वाल, सीमा पाटिल, मुकेश बगेनिया, महेंद्र सिंह ठाकुर, जितेंद्र आर्य, नितेश खत्री, राहुल श्रीवास्तव, इस्लाम अली, गंगा गर्ग, रीना अहिरवार, ओशीन जाफ़री, कोमल गौर, रुचि वर्मा, रजनी सागर, नेहा बामने, तृप्ति सिंह, सपना इंगले, सुनिता पटेल, मुकेश बगेनिया, महेंद्र सिंह ठाकुर, जितेंद्र आर्य, नितेश खत्री, राहुल श्रीवास्तव, इस्लाम अली, गंगा गर्ग, रीना अहिरवार, ओशीन जाफ़री, कोमल गौर, रुचि वर्मा, रजनी सागर, नेहा बामने, तृप्ति सिंह, सपना इंगले, सुनिता पटेल, कमला वर्मा, नरेंद्र मालवीय, संजेश परमार, मनीष दुवे, रश्मि राठौर, महाराज सिंह, रामेश्वर मुकाती, कैलाशी, गरिमा रावत, विजयन्ता, श्रद्धा, ममता वर्मा, नेहा ठाकुर, कृष्णा परमार, मेहरूनिशा, स्मिता गोर, महेश, राहुल, पुष्पा, भरत ठाकुर, भूरी वर्मा, अखिलेश, अंजना, देवेंद्र, राठौर, रूही दुवे, राजकुमार गौर, सुरेंद्र सिन्हा दीपक पवार सफीक खान मनीष शर्मा जितेंद्र कुशवाह गोरी शंकर पुष्प धर्मेंद्र यादव, प्रमोद परमार, एलम सिंह,सतवीर, विजय,अभिलाषा,सुमन बघेल, अशोक,नागेश,डॉ. देवेंद्र, डॉ अमिन, दीपिका, अजय, यासीन, पवन, प्रियंका, अल्का, शिवानी, पूनम, ज्योति, मंजू आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

