August 3, 2026

दिव्यांग बच्चों को सहानुभूति की नही बल्कि हमारे साथ ही जरूरत है- कलेक्टर सिंह

0
img_7740

वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन संस्था द्वारा गांधी कॉलोनी, गंज में नि:शुल्क विशेष विद्यालय प्रारंभ किया गया है। जिसका शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर एवं कलेक्टर प्रवीण सिंह ने किया। कार्यक्रम में हरिओम शर्मा दाऊ जी का दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया। साथ ही दिव्यांग बच्चों को खिलौने, चॉकलेट एवं पुस्तक सामग्री भेंट की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए खोला गया विशेष विद्यालय वसुंधरा फाउण्डेशन की सराहनीय पहल है। शासन की ओर से दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए संस्था को जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए इस प्रकार की संस्थाओं की आवश्यकता है। दिव्यांगता एक शारीरिक अवस्था है, जिसका प्रतिभा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। दिव्यांगों में हौसले और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ये बच्चे अपने आप में ईश्वरीय गुण धारण किए होते हैं। उन्हें हमारी सहानुभूति नहीं बल्कि हमारे साथ की जरूरत है।

शुभारंभ कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए वसुंधरा संस्था द्वारा यह अच्छी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा संबंधित सभी ज़रूरतों को नगर पालिका की ओर से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक श्री अर्जुन सिंह ने दिव्यांग विद्यालय कार्ययोजना एवं संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान के उप कुलसचिव मो.असफाक, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके बाँगरे सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!