सात वर्षों से ग़रीब बच्चों को सर्दी में स्वेटर वितरित कर रहे है अनूप चौहान
रेहटी के ककरदा निवासी अनूप सिंह चौहान रेहटी (किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष )उनकी धर्म पत्नी श्रीमति कृष्णा चौहान के साथ विगत सात वर्षों से ग़रीब बच्चों जो शासकीय स्कूल में पड़ते है उन्हें हर वर्ष सर्दी में स्वेटर वितरित करते हे। बे हर वर्ष 60 /70 बच्चों को स्वेटर वितरित करते है। इसी सिलसिले में इस वर्ष भी प्राथमिक शाला खेड़ा टप्पा एवं आदिवासी बाहुल्य रानी चौक के सभी प्राथमिक बच्चों को इस कड़ाके की सर्दी में स्वेटर वितरित की गई क़रीब 60 बच्चों को दी गई स्वेटर। इस कड़ाके की सर्दी में सभी बच्चे स्वेटर पा कर गदग़द हो उठे बच्चों की ख़ुशी उनके चेहरे से साफ़ झलक रही थी। अनूप सिंह चौहान से बात करने पर पूछा यह नेक कम की प्रेरणा आप को कैसे मिली जिस पर उन्होंने बताया कि मेरी बेटी आकृति चौहान के कहने से प्रेरणा मिली है मेरी बेटी ने देखा की ग़रीब बच्चे कड़ाके कि ठंड में बिना स्वेटर स्कूल जा रहे हे जिन्हें देख उसके मन में बहुत पीड़ा हुए और उसने मुझे यह कार्य के लिए प्रेरित किया।


