टार्च रिले का नगर में फूल माला से किया गया स्वागत
एनसीसी-एनएसएस के छात्र-छात्रा टार्च रैली में हुए शामिल
टार्च रिले का नगर में फूल माला से किया गया स्वागत
एनसीसी-एनएसएस के छात्र-छात्रा टार्च रैली में हुए शामिल

प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च रिले भोपाल से प्रारंभ होकर गर्ल्स कॉलेज सीहोर पहुंची। इस दौरान भोपाल नाका स्थित आवासीय परिसर में टार्च रिले का फूल माला से स्वागत किया गया। टार्च रिलेआवासीय खेल परिसर से इंग्लिशपुरा रोड होते हुए कोतवाली चौराहा तथालीसा टॉकीज चौराहे से बाल बिहार मैदान पहुंची। बाल विहार मैदान में भी टार्च रिले का भव्य स्वागत किया गया। टार्च रिले में शहर से भी एनसीसी-एनएसएस, आवासीय खेलकूद संस्थान के छात्र-छात्रा शामिल हुए। इस दौरान टार्च रिले के नोडल अधिकारी श्री एसडी खरे, जिला खेल अधिकारी श्री अरविन्द इलियाजर, शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान के प्राचार्य आलोक शर्मा उपस्थित थे।
