August 3, 2026

तीन घंटे तक कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत

0
img_8072


मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित करवाया
सीहोर। शहर के वीर दुर्गा दास पार्क गंज में सोमवार से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. श्री बेनी प्रसादी राठौर और स्व. श्रीमती ज्ञानवती राठौर के पुण्य स्मरण में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। तीन घंटे तक निकाली गई कलश यात्रा का क्षेत्र के अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, बड़ी संख्या में पार्षद और शहरवासी शामिल थे। श्रीमद्भागवत कथा में पहले दिन श्री-श्री 1008 महामंडलेश्वर यशोदानंद महाराज पंडित अजय पुरोहित ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में ये श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है, वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसको सुनने एवं आयोजन कराने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। अगर कोई सात दिनों तक किसी व्यस्तता के कारण नहीं सुन सकता है, तो वह दो तीन या चार दिन ही इसे सुनने के लिए अपना समय अवश्य निकाले तब भी वो इसका फल प्राप्त करता है, क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है।
सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथा के पहले दिन कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शहर के करोलीवाली माता मंदिर से कथा स्थल पर पहुंची कलश यात्रा में माताएं और बहने कलश लेकर उत्साह के साथ चल रही थी। मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित करवाया। कथा शहर के गंज स्थित वीर दुर्गादास पार्क में दोपहर एक बजे से आरंभ होती है। श्रीमद् भागवत कथा ऐसा पवित्र ग्रंथ है, जिसके सुनने और दर्शन मात्र से व्यक्ति को अध्यात्म का ज्ञान होता है। साथ ही सारे पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!