दिव्यांगो को सहायक उपकरण वितरण के लिए कोठरी में परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर आयोजित
जिले के नगरीय निकायों में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित कराने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर दिव्यांगों के परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में नगर परिषद कोठरी में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जिला स्तरीय दल द्वारा दिव्यांगों का परीक्षण कर दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नगीना राधेश्याम दलपति, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति युवराज चन्द्रवंशी, आष्टा एसडीएम आनन्द सिंह रजावत उपस्थित थे।

शिविर में 122 दिव्यांगो का पंजीयन किया गया एवं मेडिकल बोर्ड द्वारा 117 दिव्यांगजनों प्रमाण पत्र जारी किए गए। जिसमेंअस्थि बाधित 80, श्रवण बाधित 6, दृष्टि बाधित 19, मानसिक दिव्यांग 7, बहु दिव्यांगता के लिए 10 दिव्यांगों ने पंजीयन कराया। शिविर में 50 दिव्यांगों को नवीन प्रमाण पत्र, 35 दिव्यांगों को नवीनीकरण प्रमाण पत्र जारी किए गए। जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र एवं मेडिकल बोर्ड द्वारा कुल 57 दिव्यांग हितग्राहियों का उपकरण के लिए चिन्हांकित किया गया। जिसमें मोटराइस्ड ट्राइसाइकिल के लिए एक दिव्यांग, ट्राई साइकिल के लिए 13, व्हीलचेयर के लिए 4, बैसाखी के लिए 8, छड़ी के लिए 8, चस्मा के लिए 5, हियरिंग एड के लिए 6 तथा टीएलएम किट के लिए 4 हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया। शिविर में मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा कुल 117 दिव्यांगों जिसमें अस्थि बाधित 55, श्रवण बाधित 06, दृष्टि बाधित 11, मानसिक दिव्यांग 11 तथा बहु दिव्यांग 2, तथा 32 दिव्यांगो को उपचार के लिए रेफर किया गया।