August 3, 2026

कलेक्टर सिंह ने नरेला और चिचलाय कलां में चौपाल आयोजित करग्रामवासियों की समस्याएं सुनी

0
img_8091

कलेक्टर सिंह ने अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों को दी स्वीकृति, मौके पर ही शिकायतों का किया निराकरण

शासकीय माध्यमिक शाला नरेला में विद्यार्थियों से की चर्चा

माध्यमिक शाला के क्षतिग्रस्त भवन के स्थान पर नवीन कक्ष बनाने के दिए निर्देश

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नसरुल्लागंज जनपद के ग्राम पंचायत नरेला और चिचलाय कलां में चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी तथा अनेक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी किया। साथ ही उन्होंने गांव में अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों की स्वीकृति भी दी।

चौपाल में कार्तिकेय चौहान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय भी उपस्थित थे। उन्होंने भी ग्रामवासियों से गांव की समस्याओं एवं गांव के विकास के संबंध में ग्रामवासियों से चर्चा करते हुए सभी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया। ग्राम पंचायत नरेला में खिलाड़ियों द्वारा कबड्डी के लिए कबड्डी मेट की मांग पर कार्तिकेय चौहान ने उन्हें शीघ्र मेट उपलब्ध कराने के लिए कहा।

स्कूल के लिए दो नवीन कक्षों की स्वीकृति

कलेक्टर सिंह ने नरेला गांव में स्कूल की मरम्मत कराने तथा स्कूल के लिए दो नवीन कक्ष बनाने की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्कूल में मरम्मत का कार्य और कक्षों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र की भी मरम्मत कराने के लिए कहा।

दिव्यांग हितग्राहियों को ट्रायसिकल प्रदान करने के निर्देश

चौपाल में आए दिव्यांग हितग्राही वंदना बाई, आकाश, मनोहर ने कलेक्टर सिंह से ट्रायसिकल की मांग की। इसपर कलेक्टर श्री सिंह ने उन्हें ट्रायसिकल प्रदान करने के लिए कहा।

शासकीय माध्यमिक शाला नरेला में छात्रों से की चर्चा

कलेक्टर सिंह ने नरेला में शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं से चर्चा की और उनसे कविताए सुनी। कलेक्टर श्री सिंह ने छात्राओं से कक्षा में पढा़ये जा रहे विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे और स्कूल में चल रही पढ़ाई के बारे में शिक्षकों से जानकारी ली।

ग्राम चिचलाय कलां में सीसी रोड निर्माण

कलेक्टर सिंह ने ग्राम चिचलाय कलां में माध्यमिक शाला तक 300 मीटर के सीसी रोड निर्माण कार्य की स्वीकृति दी और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

खेल मैदान, मेट तथा मुक्तिधाम बनाने के कार्यों को दी स्वीकृति

कलेक्टर सिंह ने ग्राम चियलाय कलां में खिलाड़ियों के लिए खैल मैदान बनाने की स्वीकृति तथा मैट प्रदान करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने ग्राम में मुक्तिधाम के निर्माण कार्य के भी निर्देश दिए।

माध्यमिक शाला के क्षतिग्रस्त कक्षों को तोड़कर नवीन कक्ष बनाने के निर्देश

कलेक्टर सिंह ने माध्यमिक शाला चिचलाय कलां के क्षतिग्रस्त भवन को तोड़कर नवीन कक्ष बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कल से ही क्षतिग्रस्त भवन को तोड़कर दो नवीन कक्ष बनाए जाए।

कलेक्टर सिंह ने ग्रामवासियों से बीमा कराने की अपील की

कलेक्टर सिंह ने ग्रामवासियों से कहा कि आगामी माह में बीमा अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान में कैम्प लगाकर ग्रामवासियों का बीमा किया जाएगा। सभी ग्रामवासी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत अपना बीमा अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि 20 रूपए की छोटी सी राशि से कराया गया बीमा बुरे वक्त पर बहुत मददगार साबित होता है। सभी ग्रामवासी कैंप में आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे और अपना बीमा अवश्य कराएं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!