August 3, 2026

नेशनल जल जीवन मिशन दिल्ली के दल ने जिले में पेयजल कार्यों का किया निरीक्षण

0
img_8093

ग्राम लाचौर एवं ढंडिया में चौपाल लगाकर पेयजल के कार्यो की पुष्टि की

नेशनल जल जीवन मिशन दिल्ली की टीम द्वारा जिले के नसरुल्लागंज विकासखण्ड में अनेक गांवों में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम लाचौर, ढंडिया, रिठवार में पेयजल कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। दल के सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल प्रदान किए जाने के संबंध में सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रामवासियों से चर्चा भी की। इसके पश्चात उन्होंने स्वच्छता एवं जल समिति के सदस्य तथा एफटीके के जांच दल सदस्य की महिलाओं से गांव में जल प्रदाय की स्थिति की जानकारी ली।इसके साथ ही उन्होंने ग्राम लाचौर एवं ढंडिया में चौपाल लगाकर पेयजल के कार्यो की पुष्टि भी की।

टीम के विशेषज्ञ नेशनल वाश एक्सपर्ट एसके कुलश्रेष्ठ एवं बारा प्रसाद राव ने अपने समक्ष जल नमूनों का परीक्षण किया तथा महिलाओं से पेयजल में पीएच, हार्डनेस तथा क्लोरीन के बारे में पूछा। उन्होंने ग्राम नल जल समिति का रजिस्टर, फील्ड टेस्ट किट का रजिस्टर एवं प्रतिमाह जलकर जमा किए जाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अनेक ग्रामवासियों के घरों में जाकर नल जल संरचनाओं का अवलोकन भी किया। उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशनकार्य के अंतर्गत पीएचई द्वारा नसरुल्लागंज ब्लॉक में 301 स्कूल, 141 आंगनबाड़ी केन्द्रों, 22 ग्राम पंचायतों तथा दो छात्रावासों में पेयजल व्यवस्था कराई गई हैं। टीम के साथ जल निगम के जीएम श्री अशोक पवार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एमसी अहिरवार, सहायक यंत्री जेनुअल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!