August 3, 2026

रेहटी के मूल निवासी वर्तमान में भोपाल निवासरत कवि साहित्यकार समाज सेवक डॉ.अमित मालवीय ‘हर्ष’ जयपुर में हुए सम्मानित

0
f295fa81-e9d1-4e89-8522-8015096411b0


भव्या फाउंडेशन का सम्मान समारोह जयपुर में संपन्न हुआ ।
अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और हिन्द शिरोमणि सम्मान समारोह-2023 में देश विदेश और प्रदेश की 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमे निशक्त जन, कैंसर पीड़ित और आटिज्म वर्रिएर्स, नेत्रहीन बच्चों और बाल बसेरा गृह के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस बार इस प्रोग्राम में 14 देशों के अवार्डीज़ शामिल हुए।
इस रविवार 29th जनवरी, को भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में कैंसर पीड़ितों और शारीरिक रूप से अक्षम और आटिज्म वारियर्स बच्चों लोगों की सहायतार्थ आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और हिन्द शिरोमणि सम्मान समारोह -2023 सम्मान समारोह रविवार सुबह 10.00 बजे से सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी- जगतपुरा – जयपुर के कालिंदी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ, जिसमें देश विदेश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मुकाम हासिल करने वाले 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
भव्या फाउंडेशन के संस्थापक शैलेन्द्र माथुर और निदेशक डॉ. निशा माथुर ने बताया की
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी और पत्रकार श्री पवन कपूर जी दिल्ली और DCP सुनीता मीणा जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर प्रोग्राम का शुभारम्भ किया गया ।
इस समारोह में पूरे देश भर से कई विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की। जिनमे श्री इंद्रजीत भारती, शिहान राधे गोविन्द माथुर, छैल बिहारी माथुर,रविंद्र बुंदेला, जनाब एम् सिद्द्की, विपिन माथुर, बी के माथुर, डॉ.आनंद सिंह, इरम फातिमा जन्नत, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, उदय वीर सिंह , मिसेज पूनम धीरेन्द्र, परमिला बेदी, विजेन्द्र जी डोडा, सगनलाल डोडा, शांति स्वरुप , सत्य प्रकाश माथुर, गोविंद स्वरूप माथुर, डॉ.ओम प्रकाश प्रजापति, डॉ.अमित मालवीय ‘हर्ष’, श्री पवन जैन, संजय दत्त माथुर, डॉ.जितेंद्र प्रसाद माथुर, जयप्रकाश भटनागर, प्रदीप कुमार आर्यन, नवीन चौधरी , नवल किशोर शर्मा, जनाब मोहम्मद अजरुद्दीन, विनोद प्रजापति, गोविन्द भारद्वाज, डॉ.कल्पेश पटेल, स्वामी संदीप शास्त्री और भी कई गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए।

इस प्रोग्राम का मुख्य आकर्षण कुछ आटिज्म वारियर्स, नेत्रहीन बच्चों बच्चों की गायन और वादन प्रस्तुति थी, जिनमे शुभ पाठक, विनायक राज, शिवेन कुमार और ध्रुव टिक्कू होंगे, इन सभी के साथ, कैंसर पीड़ित और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को उनके विशेष रूप से किये हुए कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।
इस प्रोग्राम में मिसेज इंडिया (ली डीवाइन) पूनम धीरेन्द्र, परमिला बेदी, और बॉलीवुड सिंगर इरम फात्मा जन्नत द्वारा मिस आस्था त्रिवेदी, मिस स्वास्ति मल्होत्रा, मिस रिद्धिमा अग्रवाल को भव्या फाउंडेशन के ब्रांड एम्बेसडर का ताज पहनाया गया। इसके अलावा वात्सल्य – दिल्ली बाल बसेरा के बच्चों की नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति हुई ।
इस प्रोग्राम में रजनी श्री बेदी, प्रशंसा श्रीवास्तव, भानु भारद्वाज, मनीष माथुर,आकाश सैनी, जयप्रकाश बुनकर जी का पूरे परिवार के साथ विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का आगाज रिद्धि दाधीच द्वारा गणेश वंदना और राष्ट्र गान से हुआ। मिस आस्था त्रिवेदी, मिस मनस्वी त्यागी, अभिनव त्रिपाठी, मनीष बैरवा ने अपनी नृत्य गायन और अन्य ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सीकर की एक ढेड़ साल की बच्ची प्रणवी कुमावत को उसकी बाल कलाकारी के लिए काकुल स्मृति सम्मान से नवाजा गया।

इस प्रोग्राम में डॉ.दुर्गेश नंदिनी और डॉ.सरिता गर्ग जी की पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ….प्रोग्राम का संचालन एंकर RJ सपना (आकाशवाणी) ने किया ।
समारोह में साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा, शिक्षा, कला, चिकित्सा, ज्योतिष, उद्यम, कृषि, फिल्म, फैशन व अन्य क्षेत्र में अपने मन, लगन और हिम्मत से विशेष मुकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!