August 4, 2026

नगर परिषद रेहटी में निकाली गई विकास यात्रा

0
img_8368

संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेश के साथ ही जिले में भी विकास यात्राएं प्रांरभ की गई है। यह विकास यात्राएं सभी ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय वार्डों में निकाली जा रही है। नगर परिषद रेहटी में मण्डी गेट से नगर परिषद प्रांगण तकविकास यात्रा निकाली गई। विकास यात्रा में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई। साथ ही विकास रथ के माध्यम से नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विकास यात्रा में कार्तिकेय चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, जनपद अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री जनसेवा शिविरों के हितलाभ वितरित किए। रेहटी में आयोजित कार्यक्रम में कार्तिकेय चौहान ने कहा कि मैं रेहटी नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूँगा। विकास यात्रा उद्देश्य नगर एवं ग्रामों में निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण करने के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं से छूटे हुए हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है।विकास यात्रा में नगर परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र मीनापटेल, उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा , सीएमओ श्री वैभव देशमुख सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!