आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 03 आरोपियों को छ:माह के लिए जिला बदर
जिला दंडाधिकारी प्रवीण सिंह नेपुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के प्रतिवेदनपर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 03आरोपियों को छ:माह के लिए जिला बदर के आदेश जारी किये गये है।

जिला दंडाधिकारी प्रवीण सिंह नेजिन 03 आरोपियों को जिले के आम नागरिकोंकी सुरक्षा और लोक शांति को दृष्टिगत रखते हुएजिला सीहोर एवं उसके सीमावर्ती जिले भोपाल, रायसेन, होशांगवाद, हरदा, देवास, शाजापुर एवं राजगढ़ जिलों की राजस्व सीमाओं से छ:माह के लिए जिला बदर किया है। आपराधिकगतिविधियों में लिप्त 03 आरोपियों को जिला बदर किये गये उनमें शुभम उर्फ चुगली आ. सुनील राठौर उम्र 28 साल निवासी दुर्गा कालोनी गंज सीहोर को 10 अपराधों में लिप्त पाए जाने परसीहोर जिला एवं सीहोर जिले की सीमावर्तीजिलों की राजस्व सीमाओं से 6 माह के लिएजिला बदर के आदेश जारी किये है। दूसरे आरोपी धारासिंह आ.दौलतसिंह उम्र 50 सालनिवासी भवानीकुंज इछावर को 19 अपराधों मेंलिप्त पाये जाने के कारण जिला एवं जिले कीसीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से 06 माहके लिए जिला बदर करने का आदेश पारित कियागया है। तीसरे आरोपी अजयसिंह चौहान आ. तख्तसिंह चौहान निवासी छीपानेर थाना गोपालपुर को 14 अपराधों में लिप्त पाए जाने पर06 माह के लिए जिला एवं सीहोर जिले कीसीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से जिला बदर करने का आदेश जारी किया गया है।
जिला बदर किया गया है03 आरोपियों को 48 घंटे के भीतर सीहोर जिलेकी राजस्व सीमा से बाहर जाना होगा तथा जहांभी रहेंगे वहां के पुलिस अधीक्षक एवं उस क्षेत्र केथाना प्रभारी को उपस्थिति की निरंतर सूचना देतेरहने का आदेश दिया गया है।