August 3, 2026

आगामी त्यौहारो पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने अधिकारियों को दिए निर्देश

0
img_8410

हर्षोल्लास से मनाए जाएंगे सभी त्यौहार

व्यवस्था को बेहतर बनाने सदस्यों ने दिए महत्पूर्ण सुझाव

शांति समिति की बैठक सम्पन्न 

​आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए तथा त्यौहारो को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कन्ट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सभी पर्वोंपर सीहोर नगर तथा जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक समारोह के दौरान व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अरिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग तथा संयुक्त कलेक्टर सतीश राय ने सभी पर्वो पर आयोजनों के दौरान सफाई, विद्युत, पेयजल आदि व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियो को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। चल समारोह और कार्यक्रमों के अनुरूप यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियो को निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी को महाशिवरात्री, 07 मार्च को होलिका दहन, 08 मार्च को होली उत्सव, 12 मार्च को रंगपंचमी, 22 मार्च को गुडी पडवा, नवरात्रारम्भ, 23 मार्च को चेतीचांद, 30 मार्च को श्रीराम नवमी, 04 मार्च को महावीर जयंती, 7 अप्रैल को गुड फ्रायडे, 14 अप्रैल को बैशाखी एवं डॉ.अम्बेडकर जयंती, 22अप्रैल को परशुराम जयंती, ईद-उल-फितर, 05 मई को बुद्व पूर्णिमा, 29 जून को ईदज्जूहा त्यौहारो को शान्ति सदभाव पूर्वक्र मनाये जाएंगे। बैठक में एसडीएम श्री अमन मिश्रा, सीएसपी श्री निरंजन सिंह राजपूत सहित अनेक अधिकारी तथा शांति समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!