सीहोर विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के दौरान लोगों में दिखा भारी उत्साहविकास यात्रा के दौरान अनेक कार्यों का विधायक सुदेश राय ने किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
सीहोर। बुधवार को विधानसभा क्षेत्र सीहोर में विकास यात्रा ग्राम पंचायत बरखेडा खरेट, सिकन्दरगंज, दोराहा, बरखेडा देवा और महुआखेडा में निकाली गई ग्राम पहुंची विकास यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने ग्राम पंचायतों में अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।
जानकारी के अनुसार विकासयात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्र सीहोर में स्वीकृत कार्यो का शिलान्यास तथा पूर्ण निर्माण कार्यो का लोकार्पण और केन्द्र एवं राज्य की विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित तथा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह विकास यात्रा 25 फरवरी तक जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों से निकाली जाएगी विधानसभा क्षेत्र सीहोर में विकास यात्रा गत पांच फरवरी से निरंतर आयोजित की जा रही है। विकास यात्रा के चौथे दिन भी लोगों के उत्साह की कमी नहीं आई। विकास यात्रा जिस गावं में जा रही है वहां बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, महिलाए तथा वृद्धजन यात्रा में शामिल हो रहे हैं। कई गांवों में विकास यात्रा का ढोल नगाड़े और परंपरागत रीति से स्वागत किया जा रहा है। विकास यात्रा के दौरान पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों और लोकार्पण एवं भूमि पूजन के कार्य भी किये जा रहे है।
विधानसभा क्षेत्र सीहोर में आयोजित विकास यात्रा के दौरान विधायक सुदेश राय द्वारा अनेक विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते समय जब मुख्यमंत्री शिववराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू करने और इस योजना में बहनों को एक हजार रूपए की जानकारी देने पर सभी महिलओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दिया। विकास यात्रा में उपस्थित जन समुदाय ने इस योजना को महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली क्रातिकारी योजना बताया।
सीहोर विधानसभा में आयोजित विकास यात्रा के दौरान विधायक सुदेश राय ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया
सीहोर विधान सभा में विकास यात्रा ग्राम पंचायत बरखेडा खरेट, सिकन्दरगंज, दोराहा, बरखेडा देवा और महुआखेडा में निकाली गई। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने प्रदेश सरकार की अनेक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों को जीवन को बेहतर बना रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा शासन की जनहितैषी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान चलाया गया। ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को और सशक्त बनाने के लिए लाडली बहना योजना शुरू करने की घोषणा भी की है। लाड़ली बहना योजना हमारी बहने और अघिक सशक्त बनेंगी। विकास यात्रा में प्रचार रथ में एलसीडी के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में एसडीएम अमन मिश्रा, अतिरिक्त तहसीलदार नरेंद्र यादव, जनपद सीईओ गणेश पाण्डे सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
