August 3, 2026

भाजपा है घोटालो की सरकार है भर्ती घोटाला, परीक्षा घोटाला व्यापम घोटाला भारत की संस्कृति जोडऩे की है यही कांग्रेस की संस्कृति है -कमलनाथ

0
img_8437

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया चुनावी शंखनाद..

सीहोर। हम दिल जोड़ते हैं ,संबंध जोड़ते हैं ,निष्ठा जोड़ते हैं हर समाज और धर्म को जोड़ते हैं। यही भारत की संस्कृति है और यही कांग्रेस की संस्कृति है। जबकी भाजपा की तोडऩे और लड़ाने की संस्कृति है। प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की भाजपा सरकार घोटालो की सरकार है। भर्ती घोटाला, परीक्षा घोटाला व्यापम घोटाला और पैसे दो और नंबर ले जाओ उन्होने चुनौती देते हुए कहा की हमारी 15 महीने की सरकार और शिवराज के 190 महीने की सरकार का कामकाज का हिसाब जनता करेगी। उन्होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खुली चुनोती देते हुवे कहा कि आप मेरे सामने आ जाइये आप ओर हम जनता को हिसाब दे देते है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने टाउन हॉल में विशाल जनसभा को संबोधित करने से पहले बालिका और पंडि़त जी से शंखनाद कराया गया। उन्होने आगे कहा की गांव-गांव जाइए एवं भारत की अनेकता में एकता की संस्कृति देखिए । विश्व के किसी देश में इतनी सुंदर संस्कृति नहीं है । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर द्वारा सीहोर पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने हेलीपेड पहुंचकर कमलनाथ की भव्य अगवानी की । इसके बाद वह सीहोर के प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर भगवान श्री चिंतामन गणेश जी के दर्शन कर सभी देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।े तत्पश्चात शुगर फैक्ट्री चौराहा, एमपीईबी चौराहा, मछली पुल चौराहा, पुराना बस स्टैंड, कोतवाली चौराहा, आनंद डेयरी चौराहा, बस स्टैंड होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल टाऊन हॉल पहुंचे। इस दौरान लगभग 100 स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओंं द्वारा मंच बनाकर स्वागत द्वार लगाकर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा ।

मंच पर स्वागत भाषण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ बलवीर तोमर के द्वारा दिया गया। जिलाध्यक्ष श्री तोमर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को विशेष माला भेंट की। पूर्व मंत्री सज्जज सिंह वर्मा, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व विधायक शेलेंद्र पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस सहकारिता नेता अभय मेहता ने सभा को संबोंधित किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सुरेंद्र सिंह सोठिया, हरीश राठौर, केयू कुरैशी, धमेंद्र सिंह चौहान, राजाराम बड़ेभाई, राजीव गुजराती, मीना सिंघी, गुलाब बाई ठाकुर ने स्मृति चिंह के रूप में भगवान गणेशजी की प्रतिमा भेंट की वही किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रघुवीर सिंह दांगी द्वारा स्मृति चिंह के रूप में पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को हल भेंट किया गया। इस से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नेे पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के सवालों के जबाव दिए। जिस के बाद उन्होने विशेष फोकस कांग्रेस के सेक्टर एवं मंडलम से जुड़े हुए पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। सभा के अंत में जिला प्रभारी कर्ण कुसमारिया के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सुनने के लिए जिले भर से हजारों किसान मजदूर आदिवासी एवं महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सभा स्थल पर पहुंचे। 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!