कलश यात्रा के साथ शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ।।
बुधनी
क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ग्राम रमघड़ा स्थित रूद्र धाम आश्रम पर भव्य कलश यात्रा के साथ नव कुंड आत्मक शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार से हो गया है यहां पर 23 बर्षों से लगातार इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है यज्ञ का समापन 20 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ होगा, इस दिन यहां पर महा प्रसादी का वितरण भी किया जावेगा ,यज्ञ संचालन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश मालवीय महा गांव वाले ने बताया कि मंगलवार14 फरवरी को श्री श्री 1008 श्री परमहंस जी महाराज एवं श्री श्री 108 श्री बजरंग गिरी जी महाराज के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई इसमें कन्याओ एवं माताएं बहने सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे कलश यात्रा रूद्र धाम आश्रम से प्रारंभ होकर रमघड़ा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची यहां पर भक्तों ने कलश यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया इसके बाद कलश यात्रा वापस रूद्र धाम आश्रम पहुंची जहां पर इसका समापन हुआ इस दौरान कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया । पार्थिव शिवलिंगो का होगा निर्माण,नव कुंड आत्मक शिवशक्ति महायज्ञ के दौरान सवा 1100000 पार्थिव शिवलिंगो निर्माण होगा नित्य इनका विधि विधान से पूजन एवं अभिषेक होगा इस दौरान प्रत्येक दिन ब्राह्मणों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान सहित नर्मदा पुराण शिव पुराण श्रीमद्भागवत पुराण का भी वाचन होगा रूद्र धाम आश्रम पर लगातार 23 बरसों से हो रहे महायज्ञ में बड़ी संख्या में यहां पर श्रद्धालु पहुंचते हैं और दर्शन कर धार्मिक लाभ उठाते हैं।राम कथा का भी होगा आयोजन रुद्र धाम रमगढ़ा में 7दिनों तक चलने बाले इस महायज्ञ में राम कथा का आयोजन भी रखा गया है अंतर्राष्ट्रीय कथा बाचक डॉ. कृष्णानन्द जी महाराज अजमेर (राजिस्थान)के मुखारविंद से यहां राम कथा सुनाई जावेगी,कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है व्यवस्थाओं पर दिया जाएगा विशेष ध्यान। महायज्ञ के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारियां दी गई है समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश मालवीय ने बताया कि संचालन समिति के सभी सहयोगियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की आसुविधाएं ना हो दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है इस दौरान रेहटी थाने से पुलिस व्यवस्था भी रहेगी,


