कलेक्टर प्रवीण सिंह की निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुदनी वृत में कार्यवाही की गई है तथा आरोपियों के विरूद्घ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किए गए।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमिताभ जैन ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर ग्राम नीली कछार में रविन्द्र राजपूत की किराना दुकान से 12 पाव देशी प्लेन शराब, ग्राम पीली करार में प्रदीप पचौरी की दुकान से 04 बोतल बियर तथा शाहगंज में अभिनव शर्मा के ढाबे से 15 पाव प्लेन शराब, शाहगंज में ही बबलू आο मुंशीलाल यादव से 102 पाव मसाला शराब जब्त की गई। इसके अलावा ग्राम देवगांव में नदी किनारे अज्ञात आरोपी से प्लास्टिक कुप्पी में 15 ली. कच्ची मदिरा जप्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) अंतर्गत 05 प्रकरण कायम किए गए। बुदनी में यादव ढावा, मधुबन ढाबा, मालवीय ढावा, स्वदेश ढाबा, सौरभ ढाबा पर तलाशी की कार्यवाही कर पंचनामा बनाया। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक नीरज दुबे, चंदर सिंह, आबकारी आरक्षक वैभव नागवंशी, ललित गीते सहित अन्य स्टाफ शामिल था।