बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन बनेगा हाईटेक और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस
सीहोर जिले के बुधनी में मेडिकल कॉलेज भवन की डिजाइन तथा प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में पैरा-मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग भी शामिल किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज स्थल भोपाल से होशंगाबाद हाई-वे पर प्रस्तावित बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन को भविष्य की जरूरत के हिसाब से तैयार करने के निर्देश चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय विभाग की समीक्षा के दौरान दिए।
कैम्पस में वॉटर बॉडीज
बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन हाईटेक और लेटेस्ट टेक्नालॉजी से लैस हागा। बेसमेंट बनाते समय पानी की निकासी आदि की व्यवस्था देख कर प्लानिंग करें। कैम्पस में वॉटर बॉडीज भी डेव्हलप की जाये। गार्डनिंग के लिये पानी की पाइप-लाइन आदि की व्यवस्था भवन निर्माण के साथ ही कर ली जाये।
केरिकुलम सेंटर भी होगा डेव्हलप
उन्होंने ने कहा कि पढ़ाई, खेल के अलावा एक्स्ट्रा केरिकुलम सेंटर भी डेव्हलप करने को कहा। भवन में बच्चों के लिये मनोरंजन कक्ष भी बनायें। मनोरंजन कक्ष के पास ही स्टेडियम हो। मल्टी यूटिलिटी शॉप्स निर्मित की जायें। बैंक सुविधा लोगों की पहुँच में हो। भवन में आवश्यक स्थानों पर यूटिलिटी सर्विसेस उपलब्ध रहें।
ई-बिल्डिंग का होगा प्रावधान
उन्होंने ने कहा कि स्कोप ऑफ वर्क में साइनेज को शामिल किया जाये। साइनेज ऐसे हों कि किसी भी मरीज को गाइड की आवश्यकता नहीं पड़े। आईसीयू को विशेषज्ञों से राय लेकर प्राकृतिक रोशनी से लैस करने पर विचार किया जाना चाहिये। इसी तरह से ई-बिल्डिंग जैसा प्रावधान भी करें।