भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा एवं विधायक सुदेश राय ने नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन किया।
सीहोर। भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा एवं विधायक सुदेश राय ने बुधवार को नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन किया। 2023 के कैलेंडर में लोगों को सामान्य तौर पर तारीखों की जानकारी तो मिलेगी ही लेकिन इस कैलेंडर की खूबी यह है कि इस कैलेंडर में ज्ञानवर्धक जानकारियों का भी समावेश किया गया है जो समय-समय पर लोगों को मार्गदर्शन भी प्रदान करेगी। इस कैलेंडर में फरवरी माह के पृष्ठ में सीहोर में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर सचित्र एवं बहुरंगी के साथ-साथ उपयोगी जानकारियां भी लोगों को मिलेंगी। विधानसभा क्षेत्र सीहोर में आकर्षक और ज्ञानवर्धक कैलेंडर की हजारों प्रतियां लोगों को निशुल्क प्रदान की जा रही हैं।
