बरखेड़ा हसन में हुआ विधायक सुदेश राय का ऐतिहासिक स्वागत
विकास यात्रा में अनेक कार्यों किया गया लोकार्पण एवं शिलान्यास
अनेक योजनाओं से हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
सीहोर। सीहोर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत मुंगावली दौराहा, बरखेड़ा हसन, नाईहेडी, अजमत नगर और हसनपुर तिनोनिया में विकास यात्रा निकाली गई। विधायक सुदेश राय ने सीहोर जनपद की अनेक ग्राम पंचायतों में विकास यात्रा के दौरान अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया। इस दौरान अनेक ग्रामवासियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर श्री राय ने केन्द्र तथा राज्य शासन की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज समाज के हर व्यक्ति को किसी ने किसी योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है और आज देश के अग्रणी राज्यों गिना जाता है।

