लाडली बहना योजना सामाजिक क्रांति है जो दुनिया में मध्यप्रदेश की धरती से प्रारंभ हुई – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
प्रदेश की बहनों का जीवन बदलेगी लाडली बहना योजना
मुख्यमंत्री के रूप में महिलाओ को सशक्त बनाने की तपस्या पूरी हुई – मुख्यमंत्री चौहान

बकतरा में विकास यात्रा का समापन
मुख्यमंत्री चौहान ने 118 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
मुख्यमंत्री चौहान ने लाडली बहना योजना के लिए पाती लिखकर आभार व्यक्त करने वाली बहनों को धन्यवाद दिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाडली बहना योजना सामाजिक क्रांति है जो दुनिया में मध्यप्रदेश की धरती से प्रारंभ हुई है। उन्होंने कहा कि यह एक हजार रुपए से बढ़कर बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है जो उनकी तपस्या को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को सीहोर और रायसेन जिले के सीमावर्ती बकतरा में विकास यात्रा के समापन अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटियो और बहनों की जिंदगी बदलने का यह महायज्ञ है जो उनके युवावस्था के आंदोलनों से, उनकी बेटा बेटियो को समान मानने की सोच से उभरा है। उन्होंने समय समय पर उनके द्वारा कन्या विवाह योजना,लाडली लक्ष्मी जैसी अनेक योजनाओं को लागू करने का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ाने और उन्हे सशक्त बनाने के लिए है।उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का कमाल है कि आज गरीब के घर में बेटी लखपति पैदा होती है और अब उनकी पहचान वरदान के रूप में होती है।
मुख्यमंत्री चौहान हजारों की संख्या में महिलाओं के कार्यक्रम में शामिल होने को क्रांति बताया और हजारों बहनों द्वारा उन्हें दी गई राखियो के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सगा भाई उन्हे हर महीने एक हजार रुपए भेजेगा। उन्होंने कहा कि अब महिलाओ की घर और समाज में इज्जत बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने बकतरा में सीएम राइज स्कूल खोले जाने की घोषणा करते हुए कहा कि आज बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कोई खेत बिना सिंचाई के और कोई भी गांव बिना सड़क के नही है। उन्होंने बकतरा के अनेक गांव को जोड़ने वाले कई मार्गो के निर्माण के आज किए भूमिपूजन का जिक्र करते हुए कहा कि अब से 20 साल पहले यह क्षेत्र हर मामले में पिछड़ा था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व की 15माह की सरकार द्वारा गांव गरीब और वंचितो की योजनाओं को बंद करने को आमजन के साथ कुठाराघात बताते हुए कहा कि उनकी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं अपने प्रदेश के हर परिवार के सदस्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के बाद आयोजित हुई विकास यात्रा सेवा का संकल्प था और इस दौरान करोड़ो के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास प्रदेश को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा में करोड़ो लोगो को योजनाओं का सीधे लाभ सुनिश्चित किया गया है और यदि कोई रह गया तो उसे फिर लाभान्वित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख से अधिक नौकरी दिए जाने की प्रक्रिया जारी है और अब प्रदेश के बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में भी कर सकेंगे। उन्होंने शासकीय विद्यालय के बच्चों को मेडिकल में प्रवेश के लिए आरक्षण देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अब बुजुर्गो को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा भी करवाएगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उज्जैन में महाकाल महालोक की तर्ज पर अब सलकनपुर में भी देवी महालोक बनाया जा रहा है और अब सलकनपुर में भक्तो को माता के सभी रूपों के दर्शन होंगे। इससे पहले सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने मुख्यमंत्री की सहजता से क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए उनका अभिनंदन किया और कहा कि बुधनी विकास की नई इबारत लिखेगा। सैकड़ों बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को रक्षा सूत्र बांधा और लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 118 करोड़ से अधिक के विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने के अलावा बकतरा पुलिस थाना भवन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री चौहान हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक विकास रथ से पहुंचे, बकतरा वासियों ने मुख्यमंत्री चौहान का ऐतिहासिक स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षित सीहोर अभियान और हर शाला स्मार्ट शाला नवाचार के लिए कलेक्टर की सराहना की
मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा विकास यात्रा के दौरान चलाए गए सुरक्षित सीहोर अभियान तथा हर शाला स्मार्ट शाला बनाने के नवाचार की सराहना की। उन्होंने बताया कि जिले में विकास यात्राओं में एक लाख 30 हजार लोगो के बीमा किया जा चुका है और जिले की शालाओं को स्मार्ट शाला बनाया गया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने लाडली बहना योजना के लिए पाती लिखकर आभार व्यक्त करने वाली बहनों को धन्यवाद दिया

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की बहनों को लाडली बहना योजना उपहार के रूप में देने के लिए बुधनी विधानसभा क्षेत्र की 3000 से अधिक बहनों ने बहना की पाती भैया के नाम लिख कर आभार व्यक्त किया। भैया के नाम लिखी गई बहनों की पाती को कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया गया। बहनों की इस पाती का मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अवलोकन किया और सभी बहनों को धन्यवाद दिया।
एक्सपोजर विजिट पर जाने वाली बस को मुख्यमंत्री चौहान ने दिखाई हरी झण्डी

मुख्यमंत्री चौहान ने बुधनी एवं नसरूल्लागंज जनपद की आजीविका मिशन की महिलाओं की एक्सपोजर विजिट पर जाने वाली बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। बुधनी एवं नसरूल्लागंज जनपद की 104 महिलाएं महाराष्ट्र की उत्कृष्ट पंचायतों का भ्रमण करेंगी। सात दिवसीय भ्रमण पर महिलाएं रालेगढ़ सिद्धी, बाउरी, शनि सिग्नापुर ग्राम पंचायत तथा हिरबेबाजार सहित अनेक पंचायतों का भ्रमण करेंगी।
बकतरा में रोड शो के दौरान पुष्पवर्षा कर तथा फूल माला पहनाकर नागरिकों ने मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशव्यापी विकास यात्रा के समापन अवसर पर बकतरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बकतरा में मुख्यमंत्री श्री चौहान के रोड शो के दौरान ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर तथा फूल माला पहनाकर मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभिनंदन किया।
रोड-शो के दौरान बकतरा के नागरिक अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर भाव-विभोर हो उठे। लगभग एक किलोमीटर चले रोड-शो में बच्चों, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी अपने घरों की छत और बाल्कनी से पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। हर कोई मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत करने आतुर दिखे।
रोड शो के दौरान जगह जगह मुख्यमंत्री चौहान का दौरान बड़ी संख्या में अनेक सामाजिक संस्थाओं, सांस्कृतिक संस्थाओ, व्यापरियों, फूल-माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान अनेक लोगो द्वारा मंच से भी मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया गया। रोड शो में मुख्यमंत्री चौहान के साथ सांसद रमाकांत भार्गव, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।