August 3, 2026

प्रधानाध्यापक के प्रयास से चार छात्राओं को फिर से मिला पढ़ाई का मौका, छात्राओं को दी प्रोत्साहन राशि

0
img_8731


सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ शेरपुर शासकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष जैन सत्तु की पहल रंग लाई, चार छात्राओं ने स्कूल से पढ़ाई छोड़ दी थी, लेकिन उनके अभिभावकों को पढ़ाई का महत्व बताकर एक बार फिर से इन छात्राओं को एक बार फिर से पढ़ाई करने का मौका मिला है। इस मौके पर प्राचार्य श्री जैन ने अपनी ओर से 13-13 वर्षीय शिवानी, साजिया, आसमा और जोया को 500-500 रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की। सोमवार को शासकीय विद्यालय में युथ एक्सचेंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर कार्यक्रम की प्रभारी आभा शर्मा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई की जिम्मेदारी उठा रही है। प्राचार्य श्री जैन की पहल के बाद इन चार छात्राओं को भविष्य संवर जाएगा। छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति सजग होकर आगे बढ़ने की ललक झलक होना चाहिए और अपनी उद्देश्यों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अभी से तैयारी करने की सोच बने। उन्होंने प्रधानाध्यपक व स्टाफ शिक्षकों से कहाकि आपके अच्छे सोच से बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे आज हमारे भविष्य हैं आने वाले समय में छात्र-छात्राएं पढ़ लिखकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। इस मौके पर मिलान फाउंडेशन की ओर से शासकीय विद्यालय में चेयर रेस, मेहंदी, रंगोली और चित्रकला आदि का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अलावा शेरपुरा क्षेत्र की महिलाओं ने शामिल होकर कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर प्रभारी श्रीमती शर्मा ने कहा कि बच्चों को खेल अवश्य खिलाएं। इसमें जब वह हारते हैं तो वह अगले दिन जीतने का प्रयास करते है फिर हारते हैं तो अगले दिन फिर वहीं क्रम दोहराते है। इससे बच्चे में आत्म बल बढ़ेगा, जीतने की जिज्ञासा बढ़ेगी और वह भविष्य में कभी भी डिप्रेशन का शिकार नहीं होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!