August 3, 2026

विश्व चैम्पियनशिप के लिए 63 वर्षीय वेट लिफ्टर मोहन पाराशर न्यूजीलैंड के लिए रवाना

0
img_8732

विश्व चैम्पियनशिप के लिए रवाना होने से पहले मोहन पाराशर ने कहा कि गोल्ड लाना उनका सपना

सीहोर। सोमवार को जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बिलकिसगंज में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने आगामी 3 मार्च से न्यूजीलैंड के आकलैंड में होने वाली मास्टर विश्व चैम्पियनशिप में शामिल होने जा रहे 63 वर्षीय वेट लिफ्टर और कोच मोहन पाराशर को ढोल-बाजे के साथ रवाना किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे लिए वेट लिफ्टिंग एक पूजा है और देश के लिए खेला मेरे लिए शान की बात है। कड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है और पदक की पूरी उम्मीद है।
श्री पाराशर का कहना हैं कि वह मात्र 13 साल की उम्र से ही वेट लिफ्टिंग कर रहे है, वेट लिफ्टिंग करना मेरा जुनून है। यहीं कारण है कि उन्होंने 63 साल की उम्र में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में होने वाली न्यूजीलैंड में मास्टर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए बिलकिसगंज स्थित अपने जिम में हर रोज आठ से 10 घंटे कर रहे है। उन्होंने बताया वह वर्ष 1978 से 1982 तक लगातार पांच बार स्टेट चैम्पियन रहे हैं और उनकी कोचिंग सेंटर में आधा दर्जन से अधिक वेट लिफ्टिरों ने नेशनल और खेलों इंडिया आदि में मैडल हासिल किए हैं। जानकारी के अनुसार गत दिनों 63 वर्षीय वेटलिफ्टर मोहन पाराशर का 5वीं नेशनल मास्टर गेम्स 2023 उत्तरप्रदेश के वाराणसी में गोल्ड हासिल किया था, जिसके आधार पर आगामी तीन मार्च से न्यूजीलैंड के आकलैंडड में होने वाली मास्टर विश्व चैम्पियनशिप में उनका चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले मध्यप्रदेश के एक मात्र खिलाड़ी है। उन्होंने बताया कि देश के 16 ओर प्रदेश के अनेक वेट लिफ्टर इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। श्री पाराशर का कहना कि वह चाहते हैं कि खिलाड़ियों को मंच मिले, अच्छा स्वास्थ्य मिले। खिलाड़ियों को इंस्पायर करने के लिए ही वे खेल से जुड़े हैं। उनकी कोचिंग में इस वक्त करीब 60 से ज्यादा वेटलिफ्टर्स ने क्षेत्र का नाम देश-प्रदेश में रोशन किया। इनसे कोचिंग लेने वाले कई खिलाड़ियों ने खूब कमाल भी दिखाया। श्री पाराशर ने बताया कि वह दिन में 10 घंटे तक प्रैक्टिस करते हैं। खिलाड़ियों को 2 शिफ्ट में कोचिंग देते हैं। बता दें, पाराशर ने सितंबर 2021 के दौरान ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कॉमनवेल्थ मास्टर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के पहले दिन ही गोल्ड मेडल जीता था। पाराशर ने बताया कि वह 13 साल की उम्र से वेटलिफ्टिंग कर रहे हैं। वह वेटलिफ्टिंग के लिए जुनूनी हैं। आगामी तैयारियां न्यूजीलैंड में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करना उनका सपना है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!